Assam HSLC Results 2026: असम बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 10 अप्रैल को होगा जारी, तैयार रखें Roll Number

असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की HSLC परीक्षाएं, 10 फरवरी से शुरू हुई थी. जो कि 27 फरवरी, 2026 तक राज्य भर के कई केंद्रों पर चली थी. वहीं अब कुछ ही दिनों में असम बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी होने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
असम 10वीं कक्षा के नतीजे 10 अप्रैल को जारी किए जाएंगे.

Assam HSLC Results 2026: असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड, असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा के नतीजे 10 अप्रैल को घोषित करने जा रहा है. असम बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा देनेवाले लाखों छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं जो कि अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक चुनावी अभियान कार्यक्रम के दौरान कहा कि 10 अप्रैल को नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. दरअसल इस कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने नतीजों की तारीख को लेकर सवाल पूछा था. इस सवाल का जवाब के जवाब में सीएम ने कहा कि नतीजे तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल को ही जारी किए जाएंगे.

कब हुई थी परीक्षा

बता दें कि असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की HSLC परीक्षाएं, 10 फरवरी से शुरू हुई थी, जो कि 27 फरवरी, 2026 तक राज्य भर के कई केंद्रों पर चली थी. 10वीं परीक्षा में आनेवाले अंकों के आधार पर ही छात्रों का भविष्य तय होगी की वो आगे कौन सी स्ट्रीम चुन सकेंगे.

कैसे जारी होंगे रिजल्ट

असम बोर्ड (SEBA/ASSEB) 10वीं (HSLC) रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in या asseb.in पर जारी किया जाएगा. इसके अलावा Digilocker या UMANG ऐप के माध्यम से भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

कब आएगा 12वीं कक्षा का रिजल्ट

उम्मीद है कि 10 के नतीजे जारी करने के बाद 12वीं के नतीजे कुछ ही दिन में जारी कर दिए जाएंगे. 12वीं बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी – 16 मार्च, 2026 के बीच हुई थी. जो कि दो पालियों में हुई थी. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  IAS अधिकारियों की पोस्टिंग और प्रमोशन का क्या है नियम? जिसका हवाला देकर IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा

Featured Video Of The Day
होर्मुज में हार गए Trump! ईरान बात करेगा या जंग लड़ेगा?