HSLC Result 2026 Assam: असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में कितना रहा बेहतर? जानें

Assam HSLC Class 10th Result 2026: इस साल HSLC 2026 परीक्षा में ज्योतिर्मय ने टॉप किया है. ज्योतिर्मय ने कुल 591 अंक हासिल किए हैं. असम के शिक्षा मंत्री ने रानोज पेगु ने टॉपर्स को बधाई भी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
2,42,781 लड़कियों ने इस साल परीक्षा दी थी और 1,55,303 इस परीक्षा में पास हुईं हैं.

Assam HSLC Class 10th Result 2026: असम बोर्ड ने आज हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी कक्षा 10 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल कुल 65.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. परीक्षा में 4,29,249 छात्र शामिल हुए थे. जिसमें से 2,81,701 पास हुए हैं.  परीक्षा में शामिल हुए 1,86,468 लड़कों में से 1,26,398 पास हुए हैं. लड़कों का पास प्रतिशत 67.78 रहा है. वहीं  2,42,781 लड़कियों ने इस साल परीक्षा दी थी और 1,55,303 इस परीक्षा में पास हुईं हैं. लड़कियों का पास प्रतिशत 63.96 रह है. पिछले साल परीक्षा में कुल 4,22,737 छात्र शामिल हुए थे और और पास प्रतिशत 63.98% दर्ज किया गया था. यानी इस साल पास प्रतिशत अच्छा रहा है. 

असम के शिक्षा मंत्री ने इस साल परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए एक पोस्ट भी किया, जिसमें लिखा पूरे असम में  HSLC Examination 2026 में सफलतापूर्वक पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई. परीक्षा में शामिल हुए 4,29,249 उम्मीदवारों में से 2,81,701 उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.62% रहा.

कौन रहा टॉपर

इस साल  HSLC 2026 परीक्षा में ज्योतिर्मय ने टॉप किया  है. ज्योतिर्मय ने किया टॉप ने कुल 591 अंक हासिल किए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर 589 के साथ Akankha और तीसरे स्थान पर 588 अंक के साथ जिया फराह इस्लाम है. असम के शिक्षा मंत्री ने रानोज पेगु ने टॉपर्स को बधाई देते हुए लिखा, HSLCExamination2026 में शीर्ष तीन रैंक हासिल करने वालों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई. आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन सचमुच रंग लाई है. आप सभी को निरंतर सफलता और एक उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.

Advertisement

जिन भी छात्रों ने इस साल ये परीक्षा दी है वो अपने नतीजे सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड, असम (SEBA) की आधिकारिक वेबसाइटों - sebaonline.org, resultsassam.nic.in, asseb.in पर देख सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Nitish kumar oath Rajyasabha: मुख्यमंत्री से राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, 21 साल बाद दोबारा पहुंचे दिल्ली