HSBTE Diploma Result 2026: स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, हरियाणा (SBTE) ने दिसंबर 2025 में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. अगर आपने भी इंजीनियरिंग, फार्मेसी या मैनेजमेंट जैसे डिप्लोमा कोर्सेज की परीक्षा दी थी, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट hsbte.org.in पर लाइव कर दिया है. तो बिना देर किए आइए जानते हैं, कैसे रिजल्ट चेक करें.
HSBTE Diploma Result 2026 out : अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hsbte.org.in पर जाएं.
- होमपेज पर आपको “Examination” का सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें और फिर “Result” को चुनें.
- यहां आपको “Result December 2025 Exam” का एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें और “Show” बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट (PDF फॉर्मेट में) स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसमें अपना नाम, नंबर और स्टेटस चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
HSBTE Diploma Result 2026 out : HSBTE के बारे में कुछ खास बातें
हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (HSBTE) की स्थापना साल 2008 में राज्य सरकार द्वारा की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को टेक्निकल एजुकेशन जैसे इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, और मैनेजमेंट में बेहतर ट्रेनिंग देना. वर्तमान समय में हरियाणा के लगभग 191 सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थान इस बोर्ड से जुड़े हुए हैं. यह बोर्ड न केवल परीक्षा कराता है, बल्कि समय-समय पर कोर्सेज के सिलेबस को भी अपडेट करता है, ताकि छात्रों को नौकरी मिलने में आसानी हो.
HSBTE Diploma Result 2026 out : छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी जैसे– आपका नाम, पिता का नाम, और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स को अच्छे से चेक कर लें. अगर आपको रिजल्ट में कोई गड़बड़ी लगती है, तो तुरंत अपने कॉलेज या बोर्ड ऑफिस से संपर्क करें.