बच्‍चे की इंग्लिश हैंडराइटिंग सुधारने के तरीके

how to improve English handwriting: बच्‍चे की राइटिंग अच्‍छी हो तो टीचर्स खुश रहते हैं. कई बार तो उन्‍हें साफ लिखने के एक्‍स्‍ट्रा मार्क्‍स भी मिल जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

how to improve English handwriting: बच्‍चे की राइटिंग अच्‍छी हो तो टीचर्स खुश रहते हैं. कई बार तो उन्‍हें साफ लिखने के एक्‍स्‍ट्रा मार्क्‍स भी मिल जाते हैं. बच्चे का आत्मविश्वास और बढ़ता है. बात अगर इंग्लिश हैंडराइटिंग की हो तो प्रैक्टिस और सही गाइडेंस से इसे आसानी से सुधारा जा सकता है.

 बच्‍चे की इंग्लिश हैंडराइटिंग सुधारने के तरीके 

सही तरीके से पेंसिल पकड़ना सिखाएं- बच्चे अक्सर सही तरीके से पेंसिल नहीं कड़ते हैं. इससे होता ये है कि वे अक्षर साफ नहीं बना पाते. इसलिए बच्‍चे को सही तरीके से पेंसिल पकड़ना सिखाएं. पेंसिल पर उसकी ग्रिप अच्‍छी होनी चाहिए. 

कक्षा 7 में आते ही बच्‍चे को इस तरीके से पढ़ाएं Maths

सही तरीके से अक्षर बनाना सिखाएं-  बच्‍चा सही तरीके से अक्षर बनाए इसका भी ध्‍यान दें. A से Z तक के अक्षरों को स्टेप-बाय-स्टेप लिखवाएं. इसके लिए डॉटेड शीट्स का भी प्रयोग कर सकते हैं. 

स्पेसिंग का अभ्यास-  बच्‍चे अक्‍सर शब्‍दों को चिपका कर लिख देते हैं. इ‍सलिए उन्‍हें बताएं कि किस तरह से उन्‍हें अक्षरों के बीच में स्‍पेसिंग देनी है. कई बार राइटिंग अच्‍छी बन रही होती है लकिन गैप ना देने के कारण वह खराब लगती है. 

Advertisement

साफ लिखने की आदत-  बच्चे बस जल्दी से काम खत्‍म करना चाहते हैं. इससे वे लिखावट खराब कर लेते हैं. 

रोजाना लिखने का अभ्यास कराएं- रोज लिखने की प्रैक्टिस करना जरूरी है. कम से कम 15 मिनट तक हैंडराइटिंग प्रैक्टिस करने को कहें. छोटे-छोटे पैराग्राफ भी लिखवा सकते हैं. 

कक्षा 6 में आते ही बच्‍चे को इन 7 तरीकों से पढ़ाएं अंग्रेजी

हैंडराइटिंग वर्कबुक का यूज करें- अगर बच्‍चा खुद ही साफ राइटिंग नहीं बना पाता है तो हैंडराइटिंग वर्कबुक या राइटिंग शीट्स का यूज करें. शुरुआत में बच्‍चे को वर्कबुक पर, फिर इसके बाद लाइन वाली शीट्स या कॉपी पर लिखवाना चाहिए. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | योगी का 'सिंघम' Vs ममता का 'पुष्पा'! | TMC-BJP | NDTV