IIT खड़गपुर में कैसे मिलता है एडमिशन? जानें कितनी थी पिछले साल की Cut-Off

आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को पहले जेईई मेन और फिर JEE एडवांस्ड पास करना होता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट होती है. हर साल यहां की कटऑफ अलग-अलग होती है. इसके आधार पर ही एडमिशन मिलता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IIT खड़गपुर में एडमिशन के लिए कॉन्पटिशन कितना तगड़ा है, इसका अंदाजा पिछले साल की क्लोजिंग रैंक से लगा सकते हैं.

IIT Kharagpur Cutoff: देश के सबसे पुराने और टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक IIT खड़गपुर में पढ़ने का सपना हर साइंस स्टूडेंट देखता है. 1951 में शुरू हुआ यह इंस्टीट्यूट न सिर्फ अपनी पढ़ाई, बल्कि शानदार प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ के लिए भी फेमस है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है और कितना कटऑफ जाता है. अगर आप भी 2026 में इस कॉलेज में एंट्री चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां जानिए आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन से जुड़ी हर डिटेल्स.

IIT खड़गपुर में एडमिशन कैसे मिलता है

IIT खड़गपुर में एडमिशन सिर्फ इंजीनियरिंग तक नहीं है. यहां UG (ग्रेजुएशन), PG (पोस्ट-ग्रेजुएशन) और PhD लेवल के कई कोर्सेज उपलब्ध हैं. बीटेक के लिए आपको जेईई मेन (JEE Main) क्लियर करने के बाद जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) में टॉप रैंक लानी होती है. M.Sc के लिए IIT JAM परीक्षा पास करनी पड़ती है और एमटेक के लिए GATE स्कोर अनिवार्य है. एडमिशन के लिए आपको नेशनल लेवल की इन परीक्षाओं में न सिर्फ पास होना होता है, बल्कि संस्थान की ओर से जारी की गई कटऑफ (Cutoff) लिस्ट में भी जगह बनानी होती है.

2025 में IIT खड़गपुर का कटऑफ 

IIT खड़गपुर में एडमिशन के लिए कॉन्पटिशन कितना तगड़ा है, इसका अंदाजा पिछले साल की क्लोजिंग रैंक से लगा सकते हैं. जोसा (JoSAA) की ओर से जारी राउंड 1 के आंकड़ों को देखें, तो टॉप ब्रांचेस में सबसे ज्यादा डिमांड कंप्यूटर साइंस (CSE) की थी, जिसकी ओपनिंग रैंक 238 और क्लोजिंग रैंक 455 थी. मतलब अगर आपकी रैंक 500 के अंदर है, तो CSE जैसी टॉप ब्रांच मिलने का मौका बन सकता है.

AI और अन्य ब्रांच की कटऑफ

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)- 461-839 रैंक
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 1490-1र885 रैंक
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग- करीब 2700-3599 रैंक
  • केमिकल इंजीनियरिंग- करीब 4300-4818 रैंक
  • सिविल इंजीनियरिंग- क्लोजिंग रैंक 7079

अलग-अलग कैटेगरी में कटऑफ

आईआईटी खड़गपुर में कटऑफ कैटेगरी के हिसाब से भी बदलती है. पिछले साल 2025 में CSE में यही कंडीशन देखने को मिली. EWS के लिए कटऑफ 78, OBC 212, SC 108 और ST के लिए 68 तक गई थी. इससे साफ है कि अलग-अलग कैटेगरी में रैंक की सीमा अलग होती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं राज्यसभा की पहली ओपनली LGBTQ+ सांसद Dr. Menaka Guruswamy

Featured Video Of The Day
Ceasefire US की मजबूरी थी? Iran Supreme Leader Representative ने बताया America का डरावना सच
Topics mentioned in this article