Holi Safety Tips For Students : होली के हुड़दंग में न भूलें बोर्ड की तैयारी, छात्र बरतें ये सावधानियां

Board Exam 2026: क्या आपकी भी बोर्ड परीक्षा होली के ठीक बाद है? जानें सेहत और पढ़ाई के बीच बैलेंस कैसे बनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छात्रों को सलाह है कि होली वाले दिन केवल 2-3 घंटे का ब्रेक लें और बाकी समय रिवीजन को दें.

 Holi Safety Tips for Students : रंगों का त्योहार होली खुशियां और उमंग लेकर आता है, लेकिन इस साल बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स को सेलिब्रेशन के साथ-साथ सावधानी बरतनी जरूरी है . क्योंकि परीक्षा से एक दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ा, तो साल भर की मेहनत पर पानी फिर सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं होली के दौरान किन बातों का खास ध्यान स्टूडेंट्स को रखना है-

यह भी पढ़ें- Degrees vs Skills: क्या अब डिग्री की वैल्यू खत्म हो गई है? जानिए क्या है इसपर Expert की असली राय

पानी बहुत देर तर न भीगें

परीक्षा के समय प्रयोरिटी हेल्थ होनी चाहिए. होली के दौरान अक्सर छात्र जोश में आकर घंटों पानी में भीगते हैं, जिससे सर्दी, जुकाम या बुखार होने का खतरा रहता है. 

केमिकल रंगों से बचें

बाजार में मिलने वाले पक्के और केमिकल वाले रंग आंखों में जलन या स्किन पर एलर्जी कर सकते हैं. ऐसे में केवल नैचुरल गुलाल का यूज करिए.

खान-पान पर करिए कंट्रोल

होली के पकवान जैसे गुझिया और तली-भुनी चीजें सुस्ती (Lethargy) पैदा करती हैं. अधिक मीठा या भारी भोजन आपको पढ़ाई के समय नींद का अहसास करा सकता है. इसलिए ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से बचिए.

टाइम मैनेजमेंट का रखिए ख्याल

होली के शोर-शराबे के बीच पढ़ाई पर कंसंट्रेट करना मुश्किल होता है. साइकोलोजिस्ट का मानना है कि त्योहार का माहौल छात्रों के मन में 'FOMO' पैदा करता है. 

Advertisement

ऐसे में छात्रों को सलाह है कि होली वाले दिन केवल 2-3 घंटे का ब्रेक लें और बाकी समय रिवीजन को दें. त्योहार मनाना जरूरी है, लेकिन गोल से भटकना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है.

Featured Video Of The Day
US Israel Strike में Iran Supreme Leader की पत्नी Mansoureh Bagherzadeh Died, Khamenei Family Killed
Topics mentioned in this article