GTU Winter 2025 Results: गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) ने विंटर 2025 एग्जिमिनेशन साइकिल (Winter 2025 Examination Cycle) के अंतर्गत कई अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम्स के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इसमें इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट जैसे बड़े कोर्सेज शामिल हैं.इन कोर्सेज के स्कोरकार्ड कैसे देखना इसका तरीका हम यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
यूनिवर्सिटी ने रेगुलर छात्रों के साथ-साथ रेमेडियल (Remedial) और रीचेक/री-असेसमेंट (Recheck/Reassessment) के नतीजे भी जारी कर दिए हैं.
GTU Winter 2025 Results: इन कोर्सेज के आए रिजल्ट
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, MCA Integrated के सेमेस्टर 1 (रेगुलर और रेमेडियल) के रीचेक और री-असेसमेंट नतीजे आ चुके हैं.
इसके अलावा, सेमेस्टर 2 (रेमेडियल) और सेमेस्टर 3 (रेगुलर और रेमेडियल) के री-असेसमेंट परिणाम भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं.
इंजीनियरिंग के छात्रों की बात करें तो BE Semester 3 (Regular) का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है. वहीं, B.Pharm Semester 7 (रेगुलर और रेमेडियल) के री-असेसमेंट नतीजे और B.Voc Semester 2 के रेमेडियल रीचेक नतीजे भी देख सकते हैं.
GTU Winter 2025 Results: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप GTU की आधिकारिक वेबसाइट gtu.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Exam टैब पर क्लिक करें और फिर Result List का ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपनी स्क्रीन पर दिख रहे कोर्सेज में से अपने रिलेटेड कोर्स और सेमेस्टर को सेलेक्ट करिए.
- अब अपना Enrolment Number या Seat Number और साथ में दिया गया कैप्चा डालिए.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लीजिए.
GTU Winter 2025 Results: इस बात का रखें खास ख्याल
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ऑनलाइन स्कोरकार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, विषयों के नंबर और ओवरऑल स्टेटस (Pass/Fail) को ध्यान से देख लें. अगर मार्कशीट में कोई गलती नजर आती है, तो बिना देरी किए यूनिवर्सिटी के एग्जिमिनेशन डिपार्टमेंट से कॉन्टेक्ट करें.
आपको बता दें कि यह ऑनलाइन स्कोरकार्ड एक प्रोविजनल रिजल्ट है, ओरिजिनल मार्कशीट यूनिवर्सिटी द्वारा बाद में जारी की जाएगी.