गूगल पर क्‍या कुछ सर्च नहीं किया होगा आपने, पर क्‍या जानते हैं Google की फुल फॉर्म?

Google full form: बच्‍चे हों या बुजुर्ग, सब Google पर सर्च कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको Google की फुल फॉर्म पता है? अगर नहीं, तो आज जान लीजिए इस सवाल का जवाब. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Google full form: गूगल पर लोग क्‍या कुछ सर्च नहीं करते. रोटी बनाने से लेकर रॉकेट बनाने तक, सब कुछ लोग गूगल ही करते है.  एक तरह से Google हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बच्‍चे हों या बुजुर्ग, सब Google पर सर्च कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको Google की फुल फॉर्म पता है? अगर नहीं, तो आज जान लीजिए इस सवाल का जवाब. 

क्या है Google की फुल फॉर्म?

Google की कोई आधिकारिक फुल फॉर्म नहीं है. दरअसल, Google शब्द Googol से लिया गया था. Googol एक गणितीय शब्द है, जिसका मतलब होता है 1 के बाद 100 शून्य. कंपनी की स्‍थापना Larry Page और Sergey Brin ने की थी. दोनों स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे थे.उस समय ये नाम इसीलिए रखा गया, ताकि यह दिखाया जा सके कि कंपनी इंटरनेट पर मौजूद असीमित जानकारी को व्यवस्थित करना चाहती है. 

शुरू करना है YouTube चैनल, बनना है नंबर 1 क्रिएटर, तो क्‍या-क्‍या आना चाहिए

कई लोग गूगल की फुल फॉर्म ये क्‍यों बताते हैं?

अक्सर इंटरनेट पर Google की फुल फॉर्म ये बताई जाती है: Global Organization Of Oriented Group Language Of Earth
यह अनऑफिशियल यानी गैर-आधिकारिक फुल फॉर्म है. Google कंपनी ने कभी नहीं कहा है कि उनकी कंपनी के नाम की ये फुल फॉर्म है. ऐसा माना जाता है कि इंटरनेट यूजर्स ने गूगल की ये फुल फॉर्म बनाई है और धीरे-धीरे ये सर्कुलेट हो गई. 

Harvard University ने लॉन्‍च किए 6 Free ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे AI, वेब डेवलेपमेंट, प्रोग्रामिंग, कोडिंग सीखें

Google क्‍या-क्‍या काम करता है 

गूगल दुनिया भर के लोगों के दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. कंपनी का लोकप्रिय उत्पाद है गूगल सर्च इंजन. इसकी मदद से लोग इंटरनेट पर जानकारी खोजते हैं. यह कई अन्य सेवाएं भी प्रदान करता है जैसे gmail, google maps, google drive, YouTube आदि. अब गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग में भी सेवाएं दे रहा है. दुनिया भर के अरबों लोग गूगल की इन सेवाओं का प्रयोग कर रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 | 'TMC जा रही है, BJP आ रही है...' बंगाल में बोले Rajnath Singh | EXCLUSIVE