Goa Board HSSC Result 2026 Out: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें तुरंत चेक

Goa Board HSSC Result 2026 Declared: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. यहां देखें अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और SMS का तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर वेबसाइट स्लो हो जाती है.

Goa Board HSSC Result 2026 Out: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज 21 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं (HSSC) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. बोर्ड द्वारा तय समय के अनुसार, शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा की गई. अब साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना डिजिटल स्कोरकार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं.

GBSHSE 12th Result 2026 डायरेक्ट लिंक

GBSHSE 12th Result 2026: कैसे चेक करें स्कोरकार्ड?

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल gbshse.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर Results टैब पर क्लिक करें और Examination Results चुनें.
  3. इसके बाद HSSC Results 2026 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
  4. अपना Seat Number, School Index, और Registration Index सावधानी से भरें.
  5. Get Result बटन पर क्लिक करें.
  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.
  7. इसका प्रिंट आउट या PDF सेव करके रख लीजिए.

वेबसाइट नहीं चल रही? SMS से देखें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसी में आप अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजकर भी अपना स्कोर जान सकते हैं:

  • मैसेज बॉक्स में लिखें- GOA12 <स्पेस> अपना सीट नंबर
  • इसे 56263 / 58888 / 5676750 पर भेज दें.
  • कुछ ही पलों में आपका सब्जेक्टवाइज नंबर आपके फोन पर आ जाएगा.

स्कोरकार्ड पर इन डिटेल्स का रखें ध्यान

ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होती है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स को ध्यान से चेक करें-

  1. छात्र का नाम और रोल नंबर (सीट नंबर)
  2. माता-पिता का नाम और स्कूल का नाम
  3. विषयवार प्राप्त अंक (प्रैक्टिकल और थ्योरी अलग-अलग)
  4. कुल प्राप्तांक और प्राप्त ग्रेड/प्रतिशत
  5. क्वालीफाइंग स्टेटस (Pass/Fail)
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: गोरक्षक की हत्या, मथुरा सुलगा! बाबा की हत्या पर प्रशासन, दिग्गज नेता क्या बोले?