इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है. ये प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है, जो MTech में एडमिशन लेना चाहते हैं या ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के जरिए पब्लिक सेक्टर कंपनियों (PSUs) में नौकरी के मौके तलाश रहे हैं. इच्छुक लोग ऑफिशियल वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in/coap2026 पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.
COAP एक ऐसा कॉमन प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को अलग-अलग संस्थानों और PSUs से मिलने वाले ऑफर्स को एक ही जगह पर देखने और एक्सेप्ट करने की सुविधा देता है. इसके जरिए लोग आसानी से अपने सभी ऑफर्स को मैनेज कर सकते हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि MTech में एडमिशन या PSU में नौकरी के लिए लोगों को हर संस्थान या कंपनी में अलग से आवेदन करना होगा. इस प्रक्रिया में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु और सभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं.
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
जिन उम्मीदवारों ने 2026, 2025 या 2024 में GATE क्वालिफाई किया है, वे COAP 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. एप्लिकेंट भारतीय नागरिक होने चाहिए. जिन मामलों में किसी उम्मीदवार के पास एक से ज्यादा वैलिड GATE स्कोरकार्ड हैं, वहां रजिस्ट्रेशन के दौरान ज्यादा स्कोर या बेहतर रैंक वाले स्कोरकार्ड का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
COAP 2026 का शेड्यूल
COAP 2026 का पहला राउंड 11 मई से 13 मई तक आयोजित किया जाएगा. इस दौरान उम्मीदवार उपलब्ध ऑफर्स को देख सकेंगे और उन पर निर्णय ले सकेंगे. इसके बाद आखिरी राउंड (यानी राउंड 10) 8 जून से 10 जुलाई तक निर्धारित है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे COAP राउंड्स पर बारीकी से नजर रखें और एडमिशन या जॉब ऑफर्स के लिए तय समय-सीमा के भीतर जवाब दें.
लिस्ट में कौन-से संस्थान शामिल
COAP 2026 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु और कई IIT शामिल हैं, जैसे -
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंदौर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी BHU
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंडी
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गांधीनगर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुपति
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पालक्काड
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जम्मू
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धारवाड़
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोवा
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भिलाई
GATE COAP रजिस्ट्रेशन 2026: कैसे करें अप्लाई
स्टेप 1 : COAP की ऑफिसियल वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2 : होमपेज पर "Register" लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3 : अपना वैलिड GATE 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल ID और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4 : एक पासवर्ड बनाएं और डिटेल्स सबमिट करें.
स्टेप 5 : अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
स्टेप 6 : COAP एप्लीकेशन फॉर्म भरें और दी गई डिटेल्स को वेरिफाई करें.
स्टेप 7 : GATE COAP 2026 फॉर्म सबमिट करें.
स्टेप 8 : भविष्य में रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज को सेव करें या उसका प्रिंटआउट लें.