GATE 2027 Admission Update : इस साल गेट 2027 (GATE 2027) एग्जाम IIT Madras आयोजित कर रहा है. आईआईटी मद्रास (IIT Madras) अब ऐसे उम्मीदवारों को भी आवेदन करने की अनुमति दे रहा है, जिनका डिजिलॉकर (DigiLocker) अकाउंट अभी तक वेरिफाइड नहीं हुआ है. संस्थान के इस फैसले से उन हजारों स्टूडेंट्स की परेशानी कम हो गई है, जो टेक्निकल कारणों या वेरिफिकेशन में देरी की वजह से आवेदन जमा नहीं कर पा रहे थे. GATE 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी 27 सितंबर 2026 तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं. वहीं, जो कैंडिडेट्स इस डेट तक अप्लाई नहीं कर पाते हैं, उन्हें 5 अक्टूबर 2026 तक लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं अनवेरिफाइड DigiLocker अकाउंट से कैसे करेंगे आवेदन..
अनवेरिफाइड DigiLocker अकाउंट से कैसे करें अप्लाई?
IIT Madras की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर किसी स्टूडेंट का DigiLocker अकाउंट वेरिफाइड नहीं है तो वह एप्लिकेशन फॉर्म भरते समय उपलब्ध डिफॉल्ट आईडी प्रूफ का सिलेक्शन करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकता है.
हालांकि, अनवेरिफाइड DigiLocker अकाउंट के जरिए जमा किए गए आवेदनों की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विशेष रूप से जांच की जाएगी. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स भी मांगे जा सकते हैं.
एग्जाम सेंटर्स पर होगी डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन
IIT Madras ने स्पष्ट किया है कि अनवेरिफाइड DigiLocker अकाउंट से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स और फोटो वाली आईडी एग्जाम सेंटर्स पर लेकर जाना होगा. वहां अधिकारियों द्वारा फिजिकल वैरिफिकेशन किया जाएगा.
10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट अपलोड करने की जरूरत नहीं
संस्थान ने यह भी बताया है कि उम्मीदवारों को अपनी 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट DigiLocker पर अपलोड करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, एससी, एसटी और PwD श्रेणी के कैंडिडेट्स को अपने वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट निर्धारित फॉर्मेट में DigiLocker Drive के ‘GATE2027' फोल्डर में अपलोड करने होंगे.
IIT Madras ने क्या दी सलाह?
हालांकि, संस्थान अनवेरिफाइड अकाउंट से आवेदन स्वीकार कर रहा है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जहां संभव हो, वेरिफाइड DigiLocker अकाउंट का इस्तेमाल करें. इससे परीक्षा केंद्र पर वैरिफिकेशन प्रोसेस आसान रहेगी और किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ेंः IIT Madras और UNESCO MGIEP मिलकर बनाएंगे AI बेस्ड नई लर्निंग टेक्नोलॉजी, पढ़ाई होगी ज्यादा इंटरैक्टिव