E Pathshala से लेकर Diksha तक, इन ऐप्स से फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं आप

SWAYAM एक E-learning Platform है. इस प्लेटफॉर्म में क्लास 9 से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक क्लासरूम में पढ़ाए जाने वाले सभी कोर्स मौजूद हैं. इस ऐप पर वीडियो लेक्चर, रीडिंग मटीरियल (जिसे डाउनलोड किया जा सकता है), टेस्ट और क्विज़ हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
DIKSHA (Digital Infrastructure for Knowledge Sharing) एक E-learning Platform है

Free online learning platform: आज के दौर में बच्चे घर बैठे बिना किसी ट्यूशन के आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं. ऑनलाइन ऐसे कई ऐप्स हैं, जिनकी मदद से बच्चे स्कूल में पढ़ाए जाने वाले विषयों को आसानी से सीख सकते हैं. बिना किसी ट्यूशन के अपने डाउट को दूर कर सकते हैं. हम आपको कुछ ऐसी ही ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने एग्जाम की तैयारी सरल तरीके से कर सकेंगे. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी. तो आइए जानते हैं, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी कुछ ऐसी ही ऐप्स के बारे में, जो एकदम मुफ्त हैं.

DIKSHA (Digital Infrastructure for Knowledge Sharing) -

DIKSHA (Digital Infrastructure for Knowledge Sharing) एक E-learning Platform है. जिसकी मदद से स्कूली बच्चे आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं.  स्कूली स्तर की शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में ये ऐप मदद करती है. इस ऐप में राज्य से लेकर केंद्र बोर्ड के सिलेब्स के अनुसार वीडियो लेक्चर हैं. वीडियो में बेहद ही आसान तरीके से हर चीज के बारे में बताया गया है.

SWAYAM (Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds)-

SWAYAM भी एक E-learning Platform है. इस प्लेटफॉर्म में क्लास 9 से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक क्लासरूम में पढ़ाए जाने वाले सभी कोर्स मौजूद हैं. इस ऐप पर वीडियो लेक्चर, रीडिंग मटीरियल (जिसे डाउनलोड किया जा सकता है), टेस्ट और क्विज़ हैं. इसके अलावा सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट भी हैं.

E-Pathshala

ePathshala CIET और NCERT द्वारा विकसित किया गया  पोर्टल / ऐप है. इसे  नवंबर 2015 में शुरू किया गया था. इसमें कंटेंट इंग्लिश, हिंदी और उर्दू भाषा में उपलब्ध है. इस प्लेटफॉर्म में क्लास 1-12 की टेक्स्टबुक्स से जुड़ी सारी सामग्री मौजूद है. यूजर इन मटीरियल को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- UGC नए नियम : 'सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव...' वाली याचिका पर केंद्र-यूजीसी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिका के अरबों रुपए स्वाहा | Syed Suhail | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon