Every student must do these 7 work: बच्चों पर एग्जाम का प्रेशर होता ही है. चाहे माता-पिता कितनी ही कोशिश करें, बच्चे एग्जाम को लेकर तनाव में रहते हैं. इस समय में वे लंबे समय तक पढ़ाई करते हैं, उनका रुटीन बहुत बिजी रहता है. इसलिए एग्जाम खत्म करने के बाद उन्हें 7 काम जरूर करने चाहिए, जिससे वे रिफ्रेश हो सकें और सारा तनाव खत्म हो जाए.
Exams खत्म होने के बाद हर छात्र को करने चाहिए ये 7 काम
थोड़ा आराम करना जरूरी है
शरीर और दिमाग को आराम देना जरूरी है. लगातार पढ़ाई करने से दिामगी तौर पर बहुत थकान होती है. इसलिए अब समय है अच्छी तरह से नींद लेने का, अपनी हॉबीज को फॉलो करने का.
पढ़ाई के बारे में ना सोचें
आपने अपनी मेहनत के अनुसार एग्जाम दिया. इसलिए अब पढ़ाई के बारे में ना सोचें. क्या नंबर आएंगे, किन विषयों में अच्छा स्कोर होगा, कहां पीछे रह जाएंगे, ये सब ना सोचें. ये वक्त है अपने पसंदीदा काम करने का.
Top 10 Universities in Europe: विदेश में पढ़ने का है सपना तो ये हैं यूरोप की 10 टॉप यूनिवर्सिटीज
कुछ नया ट्राई करें
सबकी चाहत होती है कि वे कुछ नया सीखें. कोई म्यूजिक का शौक रखता है तो कोई डांस का, कोई ड्राइंग का तो कोई कुकिंग का. इस समय में इन हॉबीज को सीखें और कुछ नया ट्राई करें.
फिटनेस पर ध्यान दें
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग बसता है. इसलिए फिटनेस पर ध्यान दें. थोड़ा व्यायाम करें, योग या वॉक करें. इससे आपकी ऊर्जा बढ़ेगी.
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं
एग्जाम के दौरान अक्सर बच्चे परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पाते हैं. इसलिए अब परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं, कहीं घूमने जा सकते हैं.
नए लोगों से मिलें
इस दौरान नए लोगों से मिलें और दोस्त बनाएं. कई बातें जो आप फैमिली संग शेयर नहीं कर पाते हैं, वो दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.
12वीं के बाद जहां ले रहे हैं एडमिशन, ऐसे चेक करें कहीं यूनिवर्सिटी फर्जी तो नहीं
कहीं घूम आएं
लंबे एग्जाम टाइम के बाद सबसे बेहतर काम होता है कि कहीं घूम आएं. इससे मन शांत होता है और तनाव भी दूर होता है. आप फैमिली संग छोटी ट्रिप पर जा सकते हैं.