JEE में कम स्कोर से न हों परेशान, इन 5 स्टेट लेवल एग्जाम से खुलेंगे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के दरवाजे

JEE में कम स्कोर? चिंता न करें. WBJEE, MHT CET और COMEDK जैसे 5 स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम के बारे में जानें जिनसे आप टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन पा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारत के कई राज्यों में बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज मौजूद हैं, जहाँ एडमिशन के लिए शानदार राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं (State Exams) आयोजित की जाती हैं.

Sate leval engineering entranse exam 2026 : JEE Main की परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हर साल लाखों छात्र इसमें बैठते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण सभी का चयन IIT या NIT में नहीं हो पाता. अगर आपका JEE स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. भारत के कई राज्यों में बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज मौजूद हैं, जहां एडमिशन के लिए स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम (State Exams) आयोजित की जाती हैं.

इन परीक्षाओं से बना सकते हैं अपना करियर

1. WBJEE (पश्चिम बंगाल)

पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित कॉलेजों (जैसे जादवपुर यूनिवर्सिटी) में प्रवेश के लिए यह परीक्षा एक बेहतरीन विकल्प है. साल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और परीक्षा 24 मई 2026 को होनी तय है. अधिक जानकारी के लिए wbjeeb.nic.in पर नजर रखें.

2. COMEDK UGET (कर्नाटक)

बैंगलोर को भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है, और COMEDK के जरिए आप कर्नाटक के लगभग 150 इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पा सकते हैं. इसकी परीक्षा 9 मई 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी.

3. MHT CET (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र के कॉलेजों के लिए यह परीक्षा काफी लोकप्रिय है. PCM ग्रुप के लिए परीक्षा का एक चरण अप्रैल में हो चुका है, लेकिन अगला सत्र 14 से 17 मई 2026 के बीच होगा. यह उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है जो पुणे और मुंबई जैसे एजुकेशन हब में पढ़ना चाहते हैं.

Advertisement
4. AP EAPCET (आंध्र प्रदेश)

आंध्र प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए यह मुख्य द्वार है. इस साल यह परीक्षा 12, 13, 14, 15 और 18 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. विस्तृत जानकारी के लिए cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं.

5. OJEE (ओडिशा)

ओडिशा के सरकारी और निजी कॉलेजों में B.Tech के लिए OJEE का आयोजन 4, 5 और 7 मई को होगा. इसका रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में आने की उम्मीद है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- JEE स्कोर तय नहीं कर सकता है आपकी कीमत, ये पांच शानदार करियर ऑप्शन चुन सकते हैं आप

Featured Video Of The Day
जैसे ही बीजेपी सरकार बनेगी, वैसे ही... बंगाल में गोरखाओं के लिए अमित शाह का ऐलान