पढ़ाई के मामले में कुलदीप यादव से आगे हैं उनकी दुल्हनिया, इस बड़ी कंपनी में करती हैं काम

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं. दोनों के परिवार भी लंबे समय से एक दूसरे से परिचित रहे हैं. समय के साथ दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और यही रिश्ता आगे चलकर शादी तक पहुंचा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुलदीप यादव की हो रही है शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने वाले हैं. वह जल्द ही अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से विवाह बंधन में बंधेंगे. इन दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में सफलता की मिसाल कायम की है, जहां कुलदीप ने क्रिकेट के मैदान में अपनी पहचान बनाई है, वहीं वंशिका ने एकेडमिक्स में अपनी छाप छोड़ी है. आइए जानते हैं कि पढ़ाई के मामले में कौन किस पर भारी पड़ रहा है. 

बचपन की दोस्ती से शादी तक का सफर

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं. दोनों के परिवार भी लंबे समय से एक दूसरे से परिचित रहे हैं. समय के साथ दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और यही रिश्ता आगे चलकर शादी तक पहुंचा. जून 2025 में दोनों की सगाई हुई और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

कुलदीप यादव की पढ़ाई और क्रिकेट का सफर

कुलदीप यादव का जन्म 14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कानपुर में ही की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. दरअसल, बचपन से ही उनका झुकाव क्रिकेट की तरफ था और इसी वजह से उन्होंने कम उम्र में ही पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी ऊर्जा उसी दिशा में लगा दी और आगे चलकर भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर बन गए.

वंशिका की एजुकेशन और  प्रोफेशन

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा भी उत्तर प्रदेश से ही हैं और वे कानपुर के श्याम नगर इलाके की रहने वाली बताई जाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत में पूरी की और इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गईं. वहां से उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद वे भारत लौट आईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंशिका चड्ढा फिलहाल एलआईसी में काम कर रही हैं. वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की जिंदगी के रास्ते काफी अलग रहे. एक तरफ कुलदीप ने कम उम्र में ही क्रिकेट को अपना करियर बना लिया और मैदान पर अपनी पहचान बनाने में जुट गए. वहीं वंशिका ने पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए विदेश से उच्च शिक्षा हासिल की. अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने के बावजूद बचपन की दोस्ती ने दोनों को जोड़े रखा और अब यही रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंचने जा रहा है.

UPSC के बाद LBSNAA में क्या-क्या होता है? फाउंडेशन कोर्स, ट्रेनिंग प्रोसेस और स्टाइपेंड की हर जानकारी

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | देश में Petrol-Diesel की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय | Breaking News