अक्सर लोग कॉलेज और यूनिवर्सिटी को एक ही समझते हैं. बोलचाल की भाषा में भी 12वीं के बाद की पढ़ाई को कभी कॉलेज तो कभी यूनिवर्सिटी की पढ़ाई कहकर संबोधित करते हैं. लेकिन इन दोनों में बहुत अंतर होता है. हमारे देश की ही तरह अमेरिका में भी College और University, दोनों ही स्ट्रक्चर और कोर्सेस के लिहाज से बहुत अलग होते हैं.
अमेरिका में कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बीच फर्क-
क्या पढ़ाया जाता है
कॉलेज का फोकस उन कोर्सेस पर होता है, जो उन्हें मान्यता देने वाली यूनिवर्सिटी पढ़ाने को कहती है. University में कुछ कोर्स पढ़ाए जाएं, ऐसा नहीं होता. हर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत जितने कॉलेज आते हैं वहां कई तरह के कोर्सेज पढ़ाए जाते हैं. इन कोर्सेज को मान्यता यूनिवर्सिटी ही देती है.
आकार का अंतर
यूनिवर्सिटी बड़ी होती है, जिसमें कई कॉलेज हो सकते हैं. कॉलेज छोटा होता है और Engineering, Business, Law, Medicine आदि स्तर पर चलता है.
लाखों की सैलरी वाली नौकरी चाहिए तो AI से जुड़े ये कोर्स करिए
कौन डिग्री देता है
कॉलेज बैचलर और मास्टर्स डिग्री के लिए पढ़ाते हैं. कई कॉलेज केवल बैचलर डिग्री कोर्स या डिप्लोमा कोर्स कराते हैं. ये कॉलेज के स्ट्रक्चर पर निर्भर करता है. जबकि यूनिवर्सिटी में बैचलर के साथ-साथ मास्टर और PhD (Doctoral programs), यानी हर तरह की पढ़ाई करने का विकल्प होता है.
रिसर्च की सुविधा
Universities में रिसर्च पर ज्यादा जोर दिया जाता है. यहां रिसर्च प्रोजेक्ट्स भी चलाए जाते हैं. कॉलेज में रिसर्च कम होता है और पढ़ाई टीचिंग-फोकस्ड और तय पाठ्यक्रम पर आधारित होती है.
उदाहरण-
Harvard College: Harvard University का एक हिस्सा है, जो undergraduate पढ़ाई कराता है.
Harvard University: इसमें कई कॉलेज हैं और यह UG एवं PG दोनों तरह के प्रोग्राम ऑफर करता है.