पिछले दश्कों में कंप्यूटर का ऐसा बूम रहा कि इंजीनियरिंग में Computer Science (CSE) कोर्स की जबरदस्त डिमांड रही है. इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाला हर छात्र यही कोर्स करना चाहता था. लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद से इंजीनियरिंग के कई दूसरे कोर्स भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है. जानें ऐसे कोर्सेज के बारे में.
Artificial Intelligence (AI) & Machine Learning
यह कोर्स CSE से जुड़ा है. लेकिन अब ये एक अलग स्पेशलाइजेशन बन रहा है. रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, चैटबॉट आदि में इसका इस्तेमाल हो रहा है. भविष्य में इसी फील्ड में नौकरियों के सबसे अधिक अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
Mechanical Engineering
ये एक पुराना कोर्स है, लेकिन EV (Electric Vehicles), रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के कारण ये फिर से डिमांड में आ गया है. इस कोर्स को करने के बाद ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़े मौके मिल सकते हैं.
Electronics & Communication Engineering (ECE)
इस कोर्स को करने के बाद 5G, IoT, embedded systems, telecom में आसानी से नौकरी मिल सकती है. दरअसल, भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के बढ़ने से इस कोर्स की डिमांड बढ़ रही है.
लाखों की सैलरी वाली नौकरी चाहिए तो AI से जुड़े ये कोर्स करिए
Biotechnology Engineering
ये कोर्स करने के बाद हेल्थकेयर, फार्मा और रिसर्च में तेजी से ग्रोथ के अवसर मिल सकते हैं.
Civil Engineering
स्मार्ट सिटी बनाने की सरकार की पहल और बढ़ते निर्माण कार्यों के कारण ये कोर्स डिमांड में है. इसे करने के बाद आप infrastructure, smart cities, metro projects में काम कर सकते हैं. इसके अलावा भारत में बड़े construction projects के कारण यह कोर्स करना नौकरी के लिहाज से सुरक्षित माना जाात है.
Electrical Engineering
तेजी से बढ़ते power sector, renewable energy (solar, wind), EV charging infrastructure में ग्रोथ के मौकों के कारण ये कोर्स लोकप्रिय हो रहा है.