Delhi School Annual Result 2026: शिक्षा निदेशालय (DoE) ने कक्षा 6, 7 और 8 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. जिन भी बच्चों ने इस साल कक्षा 6, 7 और 8 की परीक्षा दी है, वो edudel.nic.in पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं. अभिभावक और छात्र स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके अच्छे से पढ़ लें. किसी भी तरह की गलती नजर आने पर स्कूल प्रशासन से संपर्क कर लें. edudel.nic.in पर जाकर नतीजे कैसे चेक किए जाएं, आइए जानते हैं, इसके बारे में विस्तार में.
परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर, "What's New" सेक्शन होगा. इस सेक्शन के तहत ही कक्षा 6, 7 और 8 के नतीजों का लिंक होगा.
- यहां पर आपको "Results 2025-26" लिखा हुआ दिखेगा. इस लिंक पर आपको क्लिक करना होगा.
- लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. उस पेज पर पूछा गई सारी आवश्यक जानकारी जैसे कक्षा, छात्र ID, सेक्शन और जन्म तिथि भर दें.
- सही से ये जानकारी भरते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और सेव करके रख लें.
स्कोरकार्ड में दी गई सारी जानकारियों को सही से चेक कर लें. जैसे कि -
छात्र का पूरा नाम
जन्म तिथि
कक्षा और अनुभाग
विषयवार अंक या ग्रेड
कुल प्रतिशत या ग्रेड पॉइंट औसत
अगर स्कूल का नाम या कोड गलत हो. इसके अलावा छात्र के नाम की स्पेलिंग गलत हो, जन्म की तारीख गलत हो, या किसी विषय के नंबर न दिए गए हों, तो माता-पिता को स्कूल के अधिकारियों से संपर्क करें. स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसी गलतियों को तुरंत ठीक करने के लिए DoE को भी इसके बारे में बताएं.