दिल्ली में लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर! BRICS समिट के चलते लिया गया फैसला

Delhi Schools Closed BRICS Summit: दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स समिट के लिए तमाम तरह की तैयारियां की जा चुकी हैं. इसके लिए 11 सितंबर को स्कूलों और दफ्तरों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BRICS समिट के चलते दिल्ली में स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद

राजधानी दिल्ली के तमाम स्कूल और सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों की अगले तीन दिनों तक छुट्टी रहेगी. दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS समिट के चलते प्रशासन की तरफ से ये फैसला लिया गया है, जिसमें बताया गया कि 11 सितंबर को स्कूल और दफ्तरों को बंद रखा जाएगा. ट्रैफिक डायवर्जन और कई तरह की पाबंदियों के चलते ये फैसला लिया गया है. 11 सितंबर को शुक्रवार है और उसके बाद वीकेंड आ रहा है, ऐसे में ज्यादातर स्कूल और दफ्तर सीधे सोमवार को ही खुलेंगे. यानी दिल्ली के छात्रों और सरकारी कर्मचारियों को लंबा वीकेंड मिल रहा है. 

कहां हो रहा है ब्रिक्स समिट?

ब्रिक्स समिट प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है, जो 12 और 13 सितंबर को होगा. यहां देश के तमाम बड़े नेता पहुंच रहे हैं, जिनके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है. धौला कुआं के पास स्थित आईटी मौर्य और ताज पैलेस जैसे होटलों से लेकर सेंट्रल दिल्ली तक, हर जगह टाइट सिक्योरिटी है और तमाम रूट्स को डायवर्ट किया गया है. ऐसे में लोगों को ट्रैवल में परेशानी हो सकती है, इसीलिए दिल्ली के स्कूलों और दफ्तरों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. 

11 सितंबर को क्यों दी गई छुट्टी?

अब ब्रिक्स समिट तो 12 और 13 सितंबर को है, ऐसे में सवाल है कि 11 सितंबर की छुट्टी क्यों दी गई है? दरअसल 12 सितंबर को होने वाले समिट के लिए ज्यादातर नेता और प्रितनिधि 11 को ही भारत आ जाएंगे, उनकी सिक्योरिटी और ट्रैफिक रूट पहले से ही तय हैं. इसीलिए 11 सितंबर यानी शुक्रवार की छुट्टी दी गई है. 

घर से बाहर निकलने से पहले जरूर करें ये काम

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना होगा. 

Advertisement
  • घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट जरूर देखें, यहां आपको तमाम बंद रास्तों और डायवर्जन की जानकारी मिलेगी. 
  • वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ सड़कों को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा, ऐसे में उस वक्त बाहर निकलने से बचें. 
  • दिल्ली के बड़े होटलों के आसपास के रास्तों पर जाने से बचना चाहिए, यहां सबसे ज्यादा प्रतिबंध दिख सकते हैं.
  • इस दौरान अगर पुलिसकर्मी आपको रोकें तो बहस बिल्कुल ना करें, सिक्योरिटी में बाधा डालने पर आपके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - इन सरकारी नौकरियों के लिए जरूरी है UP PET परीक्षा, ये है एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

Featured Video Of The Day
BRICS से बड़े फायदे, कैसे चीन से खुला रहता है बातचीत का रास्ता
Topics mentioned in this article
Delhi Schools Closed
Brics Summit
BRICS Summit Delhi
Delhi Offices