दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू: EWS/DG कोटे के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें आखिरी तारीख और नियम

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में आरक्षित सीटों पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है. इसलिए समय रहते ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आप एक बच्चे के लिए केवल एक ही आवेदन भर सकते हैं.

Delhi School Admission 2026 : दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), DG (वंचित वर्ग) और CWSN (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) कैटेगरी के तहत नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है. इसलिए समय रहते ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें.

Delhi School Admission 2026 : कौन कर सकता है आवेदन? 

EWS कैटेगरी

इस कैटेगरी में वो परिवार आते हैं जिनकी सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है और वे दिल्ली के निवासी हैं.

DG कैटेगरी

 इसमें SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), अनाथ बच्चे, ट्रांसजेंडर और HIV से प्रभावित बच्चे शामिल हैं.

CWSN कैटेगरी

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कुल 25% आरक्षित सीटों में से 3% सीटें अलग से सुरक्षित रखी गई हैं.

Delhi School Admission 2026 : उम्र सीमा

एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 के आधार पर तय की जाएगी

नर्सरी

बच्चे की उम्र 3 से 5 साल के बीच होनी चाहिए. (जिनका जन्म 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 के बीच)

केजी (KG)

उम्र 4 से 6 साल के बीच होनी चाहिए. (जिनका जन्म 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 के बीच)

कक्षा 1

उम्र 5 से 7 साल के बीच होनी चाहिए. (जिनका जन्म1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2021 के बीच)

Delhi School Admission 2026 : आवेदन करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

अक्सर पेरेंट्स अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे बच्चे का फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है, यहां बताई जा रही बातों का विशेष ध्यान रखें-

Advertisement
एक बच्चा, एक फॉर्म

आप एक बच्चे के लिए केवल एक ही आवेदन भर सकते हैं. अगर आपने एक से ज्यादा फॉर्म भरे, तो बच्चे की दावेदारी रद्द कर दी जाएगी, भले ही उसका नाम लकी ड्रा में क्यों न आ जाए.

मोबाइल नंबर

फॉर्म भरते समय वही मोबाइल नंबर दें जो चालू हो, क्योंकि एडमिशन से जुड़ी सारी जानकारी उसी पर आएगी.

सिलेक्शन प्रोसेस

सीटों का आवंटन कंप्यूटराइज्ड लकी ड्रा के जरिए किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | Shiv Tandav Strot का हिंदी में कैसे हुआ अनुवाद? आलोक श्रीवास्तव की जुबानी