Delhi Budget Highlights: दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने मंगलवार को अपना सालाना बजट पेश कर दिया है. इसमें अनधिकृत कॉलोनियों को नागरिक सुविधाओं के लिए बड़े बजट का ऐलान किया है. दिल्ली के 1 लाख करोड़ के बजट में परिवहन को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है. मेट्रो और इलेक्ट्रिक बसों बेड़े में बढ़ोतरी और महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को बड़ी उपलब्धियों के रूप में पेश किया गया. बिजली में 100% कवरेज, 93.5% घरों तक पाइप्ड पानी और बढ़ते हरित क्षेत्र को भी रिपोर्ट में प्रमुखता दी गई. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया गया है.
लड़कियों को फ्री बस यात्रा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए ट्रांसपोर्टेशन यानी स्कूल लाने-ले जाने के लिए नई योजना का ऐलान किया है. 9वीं क्लास से 1 लाख 30 हजार बेटियां दिल्ली के स्कूलों में पढ़ रही है. ऐसी बेटियों के लिए साइकिल का उपहार देंगे. इसके लिए 90 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया है. 10वीं क्लास के मेधावी छात्र लैपटॉप देगी और उसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है.
बच्चों के लिए अनमोल योजना
दिल्ली सरकार ने नवजात शिशुओं की शुरुआती जांच के लिए विशेष योजना घोषित की है. इसका नाम अनमोल योजना रखा गया है. इसके लिए 25 करोड़ का फंड रखा गया है. इससे दिल्ली के अस्पतालों में जन्मे हर बच्चे की 56 प्रकार के मेडिकल टेस्ट फ्री होंगे. दिल्ली में डिजिटल ब्लड बैंक और डोनर्स का रिकॉर्ड रखा जाएगा. रियल टाइम वेंटिलेटर का रिकॉर्ड रहेगा, ताकि गंभीर बीमारियों के लिए पता लगे कि कहां आईसीयू रूम खाली हैं.
दिल्ली में खुलेगा पहला सैन्य स्कूल
दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने पहला सैन्य स्कूल खोलने की घोषणा की है. अभी तक राजधानी में कोई सैनिक स्कूल नहीं था. दिल्ली में 650 नए आयुष्मान केंद्र बनाये जायेंगे.दिल्ली में बिजली सब्सिडी जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें - Delhi Budget: दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये का ऐलान, बजट में महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़
महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनके पास जो विभाग है और उनके दिल के करीब है. उस महिला विभाग के लिए 7406 करोड़ रुपये का ऐलान किया है. दिल्ली की बहनों को 1500 रुपये महीने देने का ऐलान किया है. लाडली बहना की तरह दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. पात्रों की जांच के लिए दिल्ली सरकार एक कमेटी बनाएगी, ताकि योजना का दुरुपयोग न हो.
Delhi Budget Session 2026 LIVE: शिक्षा के लिए 19148 करोड़, बहनों को 1500 रुपये महीने... दिल्ली के बजट में किसको क्या मिला, जानें सबकुछ
दिल्ली के स्कूलों का बड़ा फंड
दिल्ली के स्कूलों के लिए 19148 रुपये का फंड दिया गया है. इसमें 200 करोड़ रुपये स्कूल भवन निर्माण और विस्तार के लिए 275 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 7 हजार स्मार्ट क्लासेज बनाई गई हैं पिछले एक साल में. अगले एक साल में 8777 क्लासेज में स्मार्ट बोर्ड का लक्ष्य रखा गया है.
गुरु तेग बहादुर में नया ट्रॉमा सेंटर
सीएम रेखा गुप्ता ने गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में नए ट्रॉमा सेंटर का ऐलान किया है. आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए बड़ा बजट दिया गया है. डॉक्टर दाखिला के लिए अंडर ग्रेजुएट सीट 595 से बढ़ाकर 820 और पोस्ट ग्रेजुएट सीटें 593 से बढ़ाकर 762 की जाएंगी. नया मेडिकल कॉलेज द्वारका में बनाया जाएगा.
स्कूलों में सैनिटरी पैड बनाने की मशीन
दिल्ली सरकार ने स्कूलों में मशीनें लगाने का फैसला किया गया है. ढाई करोड़ सेनिटरी पैड इन मशीनों के जरिये स्कूली बच्चियों को बांटे जाएंगे.
गिग वर्कर्स को फायदा
गिग वर्कर्स के लिए रेस्ट रूम बनाए जाएंगे. मोबाइल चार्ज जैसी अन्य सुविधाएं इन रेस्ट रूम में होंगी. उन्हें वहां आराम, खाना खाने जैसी सुविधाएं दी जाएंगी.
महिलाओं के लिए ई-ऑटो परमिट
दिल्ली में ऑटो चलाने वाली महिलाओं को परमिट के लिए बड़ी घोषणा की है.महिलाओं के लिए 1000 और ट्रांसजेंडरों के लिए 100 ऐसे परमिट देने का ऐलान किया है. ताकि उन्हें किराये पर ऑटो न चलाना पड़े और वो खुद उसकी मालकिन बन सकीं.