NTA Public Notice : अगर आपने CUET (UG) 2026 के लिए आवेदन किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है, जिनके आवेदन फॉर्म में लगी फोटो उनके पहचान पत्र (Identity Proof) से मेल नहीं खा रही हैं.
दरअसल, NTA ने अपनी जांच में पाया कि कई छात्रों ने आधार कार्ड के बजाय अन्य पहचान दस्तावेजों का उपयोग किया था. इस प्रोसेस के दौरान, उम्मीदवारों द्वारा कैप्चर की गई लाइव फोटो, UIDAI (आधार) या अन्य आधिकारिक रिकॉर्ड में मौजूद फोटो से मेल नहीं खा रही है. अगर इस मिसमैच को समय रहते ठीक नहीं किया गया, तो एग्जाम सेंटर पर एंट्री में बड़ी दिक्कत आ सकती है.
सुधार का क्या है तरीका?
NTA ने प्रभावित छात्रों को अपनी पहचान सत्यापित करने का एक विशेष अवसर दिया है. इसके लिए आपको निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:
सर्टिफिकेट अपलोड करें
उम्मीदवारों को एक प्रमाण पत्र (Annexure-1) डाउनलोड करना होगा.
सत्यापन (Attestation)इस सर्टिफिकेट पर अपनी एक नई फोटो चिपकाएं और इसे अपने स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल या हेडमास्टर से सत्यापित (Sign & Stamp) करवाएं.
अगर स्कूल अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं, तो आप किसी प्रथम श्रेणी (Class-I) राजपत्रित अधिकारी जैसे तहसीलदार, SDM या DM से भी इसे अटेस्ट करवा सकते हैं.
ऑनलाइन पोर्टलसत्यापित सर्टिफिकेट को PDF फॉर्मेट में NTA के आधिकारिक लिंक पर अपलोड करना होगा.
जरूरी डेट्स और लिंक
कब से कब तक खुला रहेगा पोर्ट्ल : 07 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक.
एग्जाम डेट्स : 11 मई से 31 मई 2026.
ऑफिशियल वेबसाइट : https://cuet.nta.nic.in/
जरूरी निर्देशसर्टिफिकेट अपलोड करने के बाद उसकी एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखिए. एग्जाम के दिन सेंटर पर फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए इसे साथ ले जाना जरूरी है. किसी भी तकनीकी सहायता के लिए आप NTA हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 एग्जाम की मांग को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश, 10 अप्रैल से आमरण अनशन की घोषणा