CUET PG 2026 Time Table: जारी हुआ परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें कब है आपका एग्जाम और कैसे करें डाउनलोड

NTA ने जारी किया CUET PG 2026 का टाइम टेबल. 6 मार्च से 27 मार्च तक होंगी परीक्षाएं। यहां देखें अपना सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल और डाउनलोड करने का तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
TA ने जारी किया CUET PG 2026 का टाइम टेबल। 6 मार्च से 27 मार्च तक होंगी परीक्षाएं.

CUET PG 2026 time table : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 परीक्षा का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है. इस बार कुल 4,11,366 छात्र इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं.  NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, CUET PG की परीक्षाएं 6 मार्च 2026 से शुरू होंगी और 27 मार्च 2026 तक चलेंगी. यह पूरी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (CBT) मोड में होगी. आपको बता दें कि यह परीक्षा हर दिन दो से तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी.

एग्जाम का पूरा शेड्यूल और शिफ्ट की जानकारी

यह परीक्षा कुल 15 दिनों तक चलेगी. इसकी तारीखें कुछ इस तरह हैं- 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च.

खास बात यह है कि पूरे देश में कुल 44 शिफ्टों में एग्जाम होगा. हर पेपर के लिए छात्रों को 90 मिनट (डेढ़ घंटा) का समय मिलेगा.

6 मार्च

पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक 'योग' का पेपर होगा.

दूसरी शिफ्ट

दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक स्पोर्ट्स, संस्कृत, उर्दू और टेक्सटाइल डिजाइन जैसे विषयों की परीक्षा होगी.

सिटी स्लिप (City Slip) कब आएगी?

NTA ने साफ कर दिया है कि परीक्षा से ठीक 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी. उदाहरण के लिए, जिनका एग्जाम 6 मार्च को है, उनकी सिटी स्लिप 24 या 25 फरवरी तक आ जाएगी. 

पेपर की लैंग्वेज क्या होगी?

ज्यादातर पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे. हालांकि, एम.टेक (M.Tech) और हायर साइंस के पेपर केवल अंग्रेजी में होंगे. वहीं आचार्य और हिंदू स्टडीज के पेपर भी हिंदी-इंग्लिश दोनों में उपलब्ध रहेंगे.

कैसे डाउनलोड करें अपना टाइम टेबल?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर "CUET PG" सेक्शन को ढूंढें.

वहां "Candidate Activity" बोर्ड में आपको "Subject-Wise Schedule of CUET PG 2026" का लिंक दिखेगा.

उस पर क्लिक करते ही पीडीएफ (PDF) डाउनलोड हो जाएगी. इसे अपने फोन में सेव कर लें.

Featured Video Of The Day
30 min में टचडाउन करेंगे 16 Plane, India-China Border पर पराक्रम; हाईवे पर उतरेंगे भारत के धुरंधर