CUET PG Admit card 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करने वाली है. जिन स्नेटूडेंट्स ने पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए अप्लाई किया है, वे अब किसी भी वक्त अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. NTA की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया है कि परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी. आपको बता दें कि ये परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसका शेड्यूल इस प्रकार है-
CUET PG Admit card 2026 will be release soon : CUET PG एग्जाम शेड्यूल
पहली शिफ्ट सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक.
दूसरी शिफ्ट, दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक.
तीसरी शिफ्ट, शाम 04:00 बजे से 05:30 बजे तक.
एडमिट कार्ड क्यों है जरूरी?बिना एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम सेंटर के एंट्री नहीं मिलेगी. इसमें आपकी फोटो, सिग्नेचर, रोल नंबर और एग्जाम सेंटर का सटीक पता दिया होता है. जैसे ही लिंक एक्टिव हो, अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.
आपको बता दें कि छात्रों की सहूलियत के लिए NTA ने 26 फरवरी 2026 को ही 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है. इसका फायदा यह है कि आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आपका एग्जाम किस शहर में है. इससे आप अपनी बस, ट्रेन या ठहरने का इंतजाम समय रहते कर सकते हैं.
CUET PG Admit card 2026 will be release soon : कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर 'CUET PG 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करिए.
- फिर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ भरिए.
- स्क्रिन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन डालिए
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करते ही अपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा
- अब आप इसे डाउनलोड करके सेव कर लीजिए और एक प्रिंट आउट भी निकाल लीजिए.