CTET Feb 2026 Answer Key: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी, 2026 की प्रोविजनल आंसर की इस हफ्ते काफी भी जारी की जा सकती है. प्रोविजनल आंसर की को CTET की ऑफिशियल वेबसाइट - ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा. जिन भी कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी है, वो ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें. प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसकी मदद से अपने संभावित स्कोर कैलकुलेट कर पाएंगे. इसके अलावा अगर किसी सवाल के जबाव को लेकर कोई संदेह है तो ऑब्जेक्शन सबमिट किया जा सकता है.
बोर्ड आंसर को लेकर सबमिट हुए सभी ऑब्जेक्शन की जांच करेगा. अगर कोई ऑब्जेक्शन सही पाया गया तो उसे ठीक किया जाएगा. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. फाइनल आंसर की के आधार पर ही अंक दिए जाएंगे.
CTET आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर "Login: CTET Feb 2026 Answer Key" टाइटल वाले लिंक आंसर की जारी होती ही एक्टिव हो जाएगा.
- इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा.
- अपना रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड डालें.
- आपकी रिस्पॉन्स शीट के साथ आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.
CTET फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी. हालांकि कुछ कारणों के चलते बिहार के दो एग्जाम सेंटर पर CTET पेपर 2 को कैंसिल कर दिया गया था. जिन सेंटर पर असर पड़ा था वो वैशाली (हाजीपुर) के बासमती नगर में सेंट जॉन्स एकेडमी और लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी थे. इन सेंटर पर बाद में ये परीक्षा बाद में आयोजित करवाई गई थी.
क्लास 1 से 5 और क्लास 6 से 8 के टीचर बनने का सपना देखने वाले लोगों को ये एग्जाम पास करना होता है. इस एग्जाम को पास करने वाले उम्मीदवार देश के किसी भी स्कूल में टीचर की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.