शादी के बाद 7 साल घूंघट में रहकर की पढ़ाई, अब पूरा जिला जज साहिबा बुलाता है...

आम लड़कियों की तरह दीपू कंवर की भी शादी हुई और वे घूंघट में रहकर घर संभालती थीं. लेकिन अब वे Gujarat High Court Civil Judge बन चुकी हैं. इस परीक्षा में उन्होंने 79वीं रैंक हासिल की. दीपू की कहानी बहुत प्रेरणादायक है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Civil Judge Deepu Kanwar Success Story: राजस्थान के बाड़मेर जिले के जालीपा गांव की रहने वाली दीपू कंवर ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो लोगों के लिए मिसाल है. आम लड़कियों की तरह दीपू कंवर की भी शादी हुई और वे घूंघट में रहकर घर संभालती थीं. लेकिन अब वे Gujarat Court Civil Judge बन चुकी हैं. इस परीक्षा में उन्होंने 79वीं रैंक हासिल की. दीपू की कहानी बहुत प्रेरणादायक है. 

शादी के बाद ऐसे शुरू हुई तैयारी 
दीपू का जन्‍म गुजरात में हुआ. उनकी शादी साल 2019 में लोकेंद्र सिंह के साथ हुई. उस समय दीपू लॉ कर रही थीं और एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं. शादी के बाद दीपू ने घर संभालना शुरू किया. लेकिन उनके पति चाहते थे कि वे आगे पढ़ें.

12वीं में नहीं आए अच्‍छे नंबर, CUET भी नहीं कर पाए पास, तो हाई सैलरी जॉब के लिए करें ये प्रोफेशनल कोर्स

उनके पति ने परिवार वालों से भी बात की. और पूरे ससुराल ने दीपू को पढ़ने के लिए प्रेरित किया. उनसे घर के कामकाज करने को मना किया जाता था, जिससे वे पढ़ाई पर फोकस कर सकें. दीपू ने भी पढ़ाई पर फोकस करना शुरू किया. घूंघट में रहकर ही उन्‍होंने पहले LLB पूरी की और फिर LLM की पढ़ाई पूरी की. 

Advertisement

ऐसे पूरा हुआ जज बनने का सपना 
दीपू ने साल 2021 से कोर्ट में प्रेक्टिस की और साथ ही गुजरात न्यायिक सेवा सर्विस एग्‍जाम की तैयार शुरू की. 2022 में पहला प्रयास किया. इसमें वे इंटरव्यू में रह गईं. साल 2023 में मेंस पेपर क्लियर नहीं हुआ.उसके बाद साल 2025 में उन्‍होंने फिर कोशिश की और गुजरात न्यायिक सेवा में 79वीं रैंक हासिल की. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ डटा ईरान, क्या बोले मुसलमान? | Iran War News