ISC, ICSE Result 2026: पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा CISCE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें

ICSE की परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं. जबकि ISC में पास होने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना ज़रूरी होता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा रहा है.

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के नतीजे आज जारी हो गए हैं. काउंसिल फ़ॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (CISCE) ने 11 बजे रिजल्ट जारी किया है. जिन भी बच्चों ने ये परीक्षा दी है, वो काउंसिल के आधिकारिक पोर्टल cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker के ज़रिए UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल कर कक्षा 10 और कक्षा 12 का स्कोरकार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. जारी रिजल्ट के अनुसार इस साल  ICSE (कक्षा 10) की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 99.18  %  रहा है. वहीं  ISC (कक्षा 12) में कुल पास  प्रतिशत 99.13 % रहा है. ये परीक्षाएं 17 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच हुई थीं. वहीं पिछले कुछ सालों में क्या रिजल्ट रहा है उसकी जानकारी इस प्रकार है,

ISC, ICSE का पिछले सालों का रिजल्ट

सालरिजल्ट की तारीख ICSE (10वीं) पास %ISC (12वीं) पास %
2025 6 मई99.47%98.19%
20246 मई99.47%98.19%
2023  14 मई98.94%96.93%
2022  17/24 जुलाई99.97%99.38%
202124 जुलाई  99.98% 99.76%

इस साल कितने बच्चों ने दिया था एग्जाम

भारत और विदेशों में 3.6 लाख से अधिक छात्रों ने इस साल ये परीक्षा दी है. वहीं  जो छात्र अपने नंबर से खुश नहीं हैं, वे 1 मई से 4 मई, 2026 के बीच पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं. CISCE सर्विस पोर्टल के जरिए re-evaluation का अनुरोध किया जा सकता है.  वहीं, जो छात्र अपने अंक में सुधार करना चाहते हैं, वे 8 मई से 14 मई, 2026 के बीच सुधार परीक्षाओं  के लिए पंजीकरण कर सकते हैं.  सुधार परीक्षाएं 15 जून, 2026 से शुरू होगी. इसका रिजल्ट जुलाई के महीने में आएगा. 

Featured Video Of The Day
बंगाल में Axis My India ने क्यों नहीं जारी किया Exit Poll? प्रदीप गुप्ता ने बताया