छुट्टियों में जमकर प्यार करो... चीन की यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दी गजब की सलाह

चीन की यूनिवर्सिटी ने छात्रों को स्प्रिंग ब्रेक में प्यार करने और जिंदगी जीने की सलाह दी है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस सलाह में कहा गया है कि छुट्टियों में प्यार करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चीन की यूनिवर्सिटी ने दी छात्रों को सलाह

पढ़ाई, एग्जाम और करियर की दौड़ में उलझे छात्रों के लिए चीन से एक ऐसी खबर आई है, जो हैरान भी करती है और मुस्कुराने पर मजबूर भी. यहां एक यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों से कहा है कि स्प्रिंग ब्रेक में सिर्फ किताबों में मत डूबो, बल्कि जिंदगी को महसूस करो, फूलों को देखो और अगर मौका मिले तो प्यार में भी पड़ो. सोचिए, जहां आमतौर पर छुट्टियों में भी पढ़ाई का दबाव बना रहता है, वहां इस तरह की सलाह किसी फिल्मी सीन जैसी लगती है. यही वजह है कि ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे नई सोच का ताजा उदाहरण बता रहे हैं.

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार चीन की एक यूनिवर्सिटी ने 1 से 6 अप्रैल तक होने वाली स्प्रिंग ब्रेक छुट्टियों के लिए खास थीम रखी है. इसमें स्टूडेंट्स से कहा गया है कि वो 'फूलों का आनंद लें और प्यार में पड़ें'. यूनिवर्सिटी का मानना है कि जिंदगी सिर्फ क्लासरूम तक नहीं रहती, बाहर की दुनिया भी उतनी ही जरूरी है.

पढ़ाई से हटकर जिंदगी की सीख

चीन में पढ़ाई का दबाव काफी ज्यादा माना जाता है. स्टूडेंट्स अच्छे नंबर और करियर के चक्कर में अपनी खुशी और रिश्तों को पीछे छोड़ देते हैं. ऐसे में ये पहल छात्रों को ये समझाने की कोशिश है कि जिंदगी में बैलेंस जरूरी है. सिर्फ पढ़ाई ही सब कुछ नहीं होती, अपने लिए समय निकालना भी जरूरी है.

कम होती पॉपुलेशन से जुड़ा मामला

इस सलाह के पीछे एक बड़ी वजह भी है. चीन में लोगों की संख्या बढ़ने की रफ्तार कम होती जा रही है. सरकार चाहती है कि लोग रिश्तों और परिवार की तरफ ज्यादा ध्यान दें. इसी सोच के साथ ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं ताकि लोग साथ समय बिताएं और आगे चलकर परिवार बनाएं.

Advertisement

छुट्टियों का नया ट्रेंड

अब चीन के कई शहरों में स्प्रिंग और ऑटम ब्रेक जैसी छुट्टियां शुरू की जा रही हैं. इसका मकसद है कि लोग घूमे-फिरे, आराम करें और जिंदगी को अच्छे से जी सकें. इससे लोगों को मानसिक राहत मिलेगी और ट्रैवल जैसी चीजों को भी बढ़ावा मिलेगा.

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी बाहर होने का खतरा... MP के टीचर्स पर क्यों लटकी है तलवार?

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरान-इजरायल के बीच होगा तेल युद्ध? | Iran War News