CGBSE 12th Result Stream Wise Toppers: छत्तीसगढ़ 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने क्या टॉप, इतने अंक किए हासिल

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी. यहां देखें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स की पूरी लिस्ट और कितने प्रतिशत से किया है टॉप.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.

CGBSE Class 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल भी प्रदेश के होनहारों ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. अगर आपने भी इस साल परीक्षा दी है, तो अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने आज ढाई बजे रिजल्ट जारी किया है. 

CGBSE 12th Result Stream Wise Toppers: तीनों स्ट्रीम के चमकते सितारे 

इस साल जिज्ञासु वर्मा ने 500 में से 493 अंक हासिल कर टॉप किया है. वहीं, दूसरे नंबर पर ओम्नी हैं, इन्होंने 500 में से 491 (98.20%) अंक हासिल किया है. जबकि तीसरे नंबर पर कृष महंत हैं, इन्होंने 12वीं में 500 में से 489 (97.80 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं.

कैसे चेक करें अपनी मेरिट और रिजल्ट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर 'Higher Secondary Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.

'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट और प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.


 

Featured Video Of The Day
Exit Poll 2026: पांच राज्यों के सबसे सटीक एग्जिट पोल का आगाज, देखते रहे NDTV India | Bengal Elections