CGBSE 10th-12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट आज, टॉपर्स को मिलेंगे 1.5 लाख

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार पासिंग पर्सेंटेज में सुधार देखने को मिल सकता है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची और डिस्ट्रिक्ट-वाइज परफॉर्मेंस का डेटा भी जारी करेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिजल्ट से पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए बड़ा ऐलान किया है.

CGBSE 10th-12th Result 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो रहा है. आज नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से नतीजों की औपचारिक घोषणा की जाएगी. इस बार परिणाम न केवल छात्रों का भविष्य तय करेंगे, बल्कि मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी भी लेकर आए हैं. रिजल्ट से पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है कि 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले टॉपर्स को 1.5-1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

पिछले साल के मुकाबले बेहतर नतीजे की उम्मीद

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार पासिंग पर्सेंटेज में सुधार देखने को मिल सकता है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची और डिस्ट्रिक्ट-वाइज परफॉर्मेंस का डेटा भी जारी करेगा.

How to Check CGBSE Result- रिजल्ट कैसे चेक करें? 

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'High School' या 'Higher Secondary' परीक्षा परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.
  • भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें.

Featured Video Of The Day
Ganga Expressway | PM Modi ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 12 जिलों को जोड़ेगा ये एक्सप्रेसवे