CGBSE Result 2026: जल्द खत्म होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार, जानें कब और कैसे देखें रिजल्ट

CGBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा जल्द होने वाली है. जानें संभावित रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका और आधिकारिक वेबसाइट की पूरी जानकारी यहां.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीजी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च और 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी.

Chhattisgarh Board 10th Result 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है. परीक्षा समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं. खबरों के अनुसार, बोर्ड जल्द ही परिणामों की घोषणा करने की तैयारी में है.

कब जारी होगा रिजल्ट?

सीजी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च और 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी. पिछले वर्षों के ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स को देखें तो परिणाम अप्रैल 2026 के अंत तक जारी किए जा सकते हैं. बोर्ड एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत की घोषणा करेगा.

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार 'High School/Higher Secondary Exam Result 2026' लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • अब आप सेव करके इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लीजिए.
इस बात का रखें ध्यान

 इंटरनेट पर उपलब्ध मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी. ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त करनी होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 Session 2 Result LIVE : कल जारी jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in जारी हो सकता है रिजल्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill | महिला आरक्षण पर BJP Vs विपक्ष, लाइव टीवी में गरमाई बहस! Congress