CBSE क्लास 10th का कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द करेगा जारी, यहां जानिए डिटेल्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10 का परिणाम घोषित होने के बाद, जिन छात्रों को अपने अंकों या परिणाम में कोई गलती नजर आती है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन या सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें क्योंकि कभी भी रिजल्ट आ सकता है. 

CBSE board Class 10 Compartment Exam Result 2025 : सीबीएसई (The Central Board of Secondary Education) जल्द ही कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है.  रिजल्ट आउट होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इसलिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें क्योंकि कभी भी रिजल्ट आ सकता है. 

CBSE Class 12th compartment result 2025 : सीबीएसई कक्षा 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, यहां देखें

आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10 का परिणाम घोषित होने के बाद, जिन छात्रों को अपने अंकों या परिणाम में कोई गलती नजर आती है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन या सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

विदित हो कि बीते शुक्रवार को सीबीएसई ने कक्षा 12 के कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं.  इस परीक्षा में कुल 1,43,581 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,38,666 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें से 53, 201 छात्रों पास हुए हैं. यानी 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में पास छात्रों का प्रतिशत 38.36% है.

बता दें कि CBSE कंपार्टमेंट परीक्षा में लड़कियों ने इस बार बाजी मारी है. जहां लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 41.35% है वहीं, लड़कों का 36.79%. इसका मतलब लड़कियों ने 4.56 प्रतिशत के साथ बढ़त बनाई है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुद्ध की मार, कितने घातक हथियार? US | Trump | Mojtaba Khamenei | Netanyahu
Topics mentioned in this article