CBSE ने मिडिल ईस्ट रीजन में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा कैंसिल होने की खबरों को बताया फर्जी

पूरे भारत और विदेश के 26 देशों में CBSE बोर्ड की क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षा चल रही है. कक्षा 10वीं की परीक्षा 8,074 सेंटर्स पर आयोजित की जा रही है. जबकि क्लास 12 की परीक्षा के लिए 7,574 सेंटर्स बनाएं गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक चलेंगी.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट इलाके में क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल होने की खबरों को अफवाह बताया है. साथ ही ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि यह सर्कुलर असली नहीं है. इसपर ध्यान न दिया जाए. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक सर्कुलर वायरल हो रहा है,   जिसमें दावा किया गया है कि मिडिल ईस्ट इलाकों में क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं.

फेक नोटिस में दावा किया गया है कि खराब हालात और कुछ देशों में चल रहे युद्ध की वजह से कुछ बोर्ड एग्जाम कैंसिल किए जा रहे हैं. इसमें 28 फरवरी तक लैंग्वेज पेपर कैंसिल करने और 7 मार्च, 2026 को होने वाली क्लास 10 सोशल साइंस (SST) की परीक्षा का भी ज़िक्र है. 

स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे असली अपडेट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in रेगुलर चेक करते रहे.

  1. क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक चलेंगी.
  2. इस साल, क्लास 10 में लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं, जिनमें लगभग 14 लाख लड़के और 10.9 लाख लड़कियां हैं.
  3. क्लास 12 के लिए, लगभग 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां परीक्षा दे रही हैं।

पूरे भारत और विदेश के 26 देशों में CBSE बोर्ड की क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षा चल रही है. कक्षा 10वीं की परीक्षा 8,074 सेंटर्स पर आयोजित की जा रही है. जबकि क्लास 12 की परीक्षा के लिए 7,574 सेंटर्स बनाएं गए हैं. कुल 43 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Adani Group News: अदाणी ग्रुप बना रहा भारत का सबसे लंबा पवन चक्की ब्लेड | Top News