CBSE 12 exam tips 2026 : सीबीएसई (CBSE) की 12वीं क्लास के छात्रों के लिए कल यानी 9 मार्च का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. कल मैथ (Mathematics) और अप्लाइड मैथ का पेपर होने वाला है. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलने वाली इस परीक्षा में देशभर के लाखों छात्र शामिल होंगे. आंकड़ों की बात करें तो इस साल करीब 18.5 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां शामिल हैं.
मैथ एक ऐसा सब्जेक्ट है जिससे अक्सर स्टूडेंट्स घबराते हैं, लेकिन सही प्लानिंग और कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर आप इसमें बहुत अच्छा स्कोर कर सकते हैं.
गुरुग्राम के सत्य स्कूल में गणित के टीचर विजय गिरि का कहना है कि अब नया कुछ पढ़ने के बजाय रिवीजन पर ध्यान दें. यहां कुछ खास पॉइंट्स है-
फॉर्मूले रट लेंइंटीग्रेशन (Integration) के सभी जरूरी फॉर्मूले एक बार फिर से देख लें.
ग्राफ पर दें ध्यान'एरिया अंडर कर्व' और 'इन्वर्स ट्रिगोनोमेट्रिक फंक्शन' से जुड़े ग्राफ अक्सर पूछे जाते हैं. इन्हें अच्छे से देख लें.
कैलकुलस है किंगपेपर में कैलकुलस का हिस्सा काफी ज्यादा होता है. अगर आपके इसके बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर हैं, तो आप बड़े आराम से अच्छे नंबर ला सकते हैं.
मल्टीपल चॉइस सवालों (MCQs) में समय बचाने के लिए क्लास में सिखाए गए शॉर्टकट तरीकों का इस्तेमाल करें.
नींद पूरी लेंसबसे जरूरी बात, आज रात देर तक न जागें. अगर दिमाग थका रहेगा, तो आप पेपर में सिली मिस्टेक कर सकते हैं. एक अच्छी नींद आपको पेपर के दौरान अलर्ट रखेगी.
बोर्ड ने किया बड़ा बदलावसीबीएसई ने एक और बड़ी जानकारी साझा की है. बोर्ड अब ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम शुरू करने जा रहा है. हालांकि, यह नया सिस्टम 2026-27 के सेशन से लागू होगा. इसमें आपकी आंसर शीट को स्कैन करके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चेक किया जाएगा.
12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं और 10 अप्रैल, 2026 तक चलेंगी. सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और जरूरी स्टेशनरी के साथ सेंटर पर समय से पहुंचें.