CBSE 10वीं की दो परीक्षा छूटने पर क्या दूसरे बोर्ड एग्जाम में मिलेगा मौका? जान लीजिए नियम

CBSE Two Board Exam Rule: इस साल से सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित कर रहा है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि पहली परीक्षा में बैठना जरूरी होगा, इसके बिना दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CBSE बोर्ड परीक्षा को लेकर नियम

CBSE Two Board Exam Rule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से इस बार की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई तरह के बदलाव किए गए. नई शिक्षा नीति के तहत लगातार ये बदलाव किए जा रहे हैं. इनमें दो बोर्ड परीक्षाओं का नियम भी शामिल है. इस बार सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करेगा. 17 फरवरी से परीक्षाओं की शुरुआत हो रही है, ऐसे में इन दो बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े नियमों को लेकर कुछ छात्र अब भी कंफ्यूजन में हैं. कुछ छात्रों और पेरेंट्स का ये भी सवाल है कि अगर किसी कारण से दो सब्जेक्ट की परीक्षा छूट जाती है तो क्या ऐसे में मई में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा या नहीं? आइए जानते हैं कि इसे लेकर टू बोर्ड एग्जाम के नियम क्या हैं.  

कब होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा?

CBSE की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पहली बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जाएगा. इसके बाद दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए विंडो खोली जाएगी. नतीजे जारी होने के 10 से 15 दिन में ये काम हो जाएगा. इसके बाद जून के आखिरी हफ्ते तक दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी सामने आ जाएगा. यानी मई में दूसरा बोर्ड एग्जाम हो सकता है. दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आते ही एडमिशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा. दूसरी बोर्ड परीक्षा उन छात्रों के लिए है, जो अपने मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं. 

कितनी परीक्षाएं देना है जरूरी?

बोर्ड की तरफ से साफ कर दिया गया था कि पहली बोर्ड परीक्षा को ही मुख्य परीक्षा माना जाएगा, यानी इसमें शामिल होना जरूरी है. उन्हीं उम्मीदवारों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा, जो पहली परीक्षा में शामिल होंगे. अब सवाल है कि क्या दो सब्जेक्ट का एग्जाम मिस करने पर भी दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा? बोर्ड ने बताया है कि पहली बोर्ड परीक्षा में तीन से ज्यादा विषयों की परीक्षा देना अनिवार्य है. यानी कम से कम चार सब्जेक्ट की परीक्षा देना जरूरी है. 

बता दें कि सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. 10वीं की पहली परीक्षा गणित की होगी, वहीं 12वीं के छात्र बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, संस्कृत ऐच्छिक, स्टेनोग्राफी का एग्जाम देंगे. एग्जाम देने से पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद गाइडलाइन को जरूर पढ़ लें. 

ड्रेस कोड से लेकर एंट्री तक, CBSE बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने से पहले जान लीजिए ये 10 नियम

Featured Video Of The Day
कौन है Ishan कि Girlfriend Aditi जो हैं करोड़ों के Brand की मालकिन?