CBSE 10th Result 2026 Date and Time: 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं अब खत्म हो चुकी हैं और हर छात्र के मन में अब बस एक ही सवाल है कि रिजल्ट कब आएगा. 17 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाएं 10 मार्च को फ्रेंच के पेपर के साथ खत्म हुईं. इस बार करीब 25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसमें 14 लाख लड़के और करीब 10.9 लाख लड़कियां शामिल रहीं. आइए जानते हैं रिजल्ट कब आएगा और आप अपना स्कोरकार्ड कहां देख सकते हैं.
कब आ सकता है रिजल्ट
सीबीएसई ने अभी तक कोई फिक्स तारीख नहीं बताई है, लेकिन अगर हम पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें, तो बोर्ड आमतौर पर मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में नतीजे घोषित कर देता है. पिछले 3 सालों का ट्रेंड देखें तो 2025 में 13 मई, 2024 में 13 मई, 2023 में 12 मई को रिजल्ट आया. इस हिसाब से उम्मीद है कि 15 मई, 2026 के आसपास रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर हो सकता है.
- रिजल्ट कहां देख सकते हैं
- cbse.gov.in (ऑफिशियल वेबसाइट)
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
रिजल्ट देखने के लिए क्या-क्या पास रखें
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
- डेट ऑफ बर्थ
बिना इंटरनेट कैसे देखें रिजल्ट
SMS: अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करें cbse10 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> और 7738299899 पर भेज दें.
IVR कॉल: दिल्ली वाले 24300699 पर कॉल करें. देश के बाकी हिस्सों के लिए 011-24300699
DigiLocker पर मार्कशीट कैसे पाएं
रिजल्ट के तुरंत बाद सीबीएसई आपकी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट को डिजिलॉकर पर अपलोड कर देगा. आप 'Parinam Manjusha' सेक्शन में जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. ये डिजिटल डॉक्यूमेंट्स हर जगह मान्य होते हैं.
पिछले सालों में कैसा रहा है पासिंग परसेंटेज
2024- 93.60%
2023- 93.12%
2022- 94.40%
2021- 99.04%
2020- 91.46%
CBSE के नए नियम: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट
इस साल से सीबीएसई ने कुछ नियमों में बदलाव किया है. अगर आप पास हैं लेकिन नंबर बढ़ाना चाहते हैं, तो 3 सब्जेक्ट (मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस) में दोबारा एग्जाम यानी इंप्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं. अगर कोई छात्र 3 या उससे ज्यादा सब्जेक्ट्स में फेल होता है, तो उसे अगले साल ही मुख्य परीक्षा यानी एसेंशियल रिपीट देनी होगी. 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्र रिजल्ट के तुरंत बाद होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे.
ये भी पढ़ें- 40 हजार छात्रों के लिए सौर ऊर्जा से पक रही है खिचड़ी! सिलेंडर की किल्लत का निकाला तोड़