CBSE Board Class 10th Result 2026: इस दिन आ सकता है रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

Class 10 Result Date : CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द होने वाला है जारी. जानें अप्रैल अंत तक आने वाले नतीजों की संभावित तारीख, चेक करने का तरीका और दो-बोर्ड सिस्टम के नए नियम.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अगर आप अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपके पास 15 मई से 1 जून 2026 के बीच होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका होगा.

CBSE Class 10th Expected Result Date and Timeline : सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. इस साल सीबीएसई ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत पहली बार 'दो-बोर्ड सिस्टम' (Two-Board System) लागू किया गया है. इसी बदलाव के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि पहले सेशन का रिजल्ट अप्रैल के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि 14 से 20 अप्रैल के बीच कभी भी दसवीं के परिणाम वेबसाइट पर लाइव हो सकते हैं. 

आमतौर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे मई में एक साथ जारी करता है, लेकिन इस बार शेड्यूल अलग है. कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. अब बोर्ड तेजी से कॉपियों के मूल्यांकन में जुटा है, ताकि मई में होने वाले दूसरे सेशन की परीक्षाओं से पहले छात्र अपना स्कोर देख सकें.

How to Check CBSE Class 10 Result 2026 : कैसे चेक करें अपना रिजल्ट 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'CBSE Class 10th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (DOB) और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • 'सबमिट' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें.
  • DigiLocker और UMANG ऐप पर भी सुविधा
  • वेबसाइट के अलावा छात्र DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

क्या है दो-बोर्ड सिस्टम का नियम?

अगर आप अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपके पास 15 मई से 1 जून 2026 के बीच होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका होगा. छात्र अधिकतम तीन विषयों में सुधार (Improvement) के लिए परीक्षा दे सकते हैं. जो छात्र दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें 'कंपार्टमेंट' कैटेगरी में रखा जाएगा और वे दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. हालांकि, तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र 2027 की मुख्य परीक्षा में ही बैठ पाएंगे.
 

Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Last Rites: अलविदा आशा भोसले, नम आंखों के साथ दी जा रही विदाई | Asha Bhosle Dies