Board Exam 2026: देरी से पहुंचने पर छूट गया है पहला बोर्ड एग्जाम? जानें किसे और कैसे मिलेगा दूसरा मौका

Board Exam Missed: बोर्ड परीक्षाओं के पहले ही दिन कई केंद्रों पर छात्र परेशान नजर आए. कुछ मिनट की देरी से आने पर उन्हें गेट बंद मिले और एंट्री नहीं दी गई. ऐसे में सवाल है कि क्या इन छात्रों का पूरा साल बर्बाद हो जाएगा?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Board Exam 2026

Board Exam Missed: तमाम राज्यों के साथ-साथ अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत भी हो चुकी है. बिहार बोर्ड और CBSE बोर्ड की पहली परीक्षा 17 फरवरी को शुरू हुई, जिसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया. बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार सख्त नियम बनाए गए हैं और तय समय पर गेट पूरी तरह से बंद कर दिए गए. कई परीक्षा केंद्रों पर इसके चलते छात्र परेशान भी दिखे. ट्रैफिक और बाकी कारणों से लेट होने वाले छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत नहीं मिली, जिसके बाद कई छात्राएं परीक्षा केंद्र के बाहर रोती भी नजर आईं. अब सवाल है कि पहली ही परीक्षा छूटने के बाद छात्रों के पास क्या विकल्प बचा है? आइए जानते हैं कि 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम में ऐसे छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत मिलेगी या नहीं. 

एक परीक्षा छूटने पर नियम

सबसे पहले 12वीं के छात्रों की बात करत हैं. अगर किसी 12वीं के छात्र की पहली परीक्षा देरी से पहुंचने के चलते मिस हो गई है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. पहले की तरह छात्र का पूरा साल इससे बर्बाद नहीं होगा. सिर्फ एक विषय की परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट में इस विषय की परीक्षा देने की इजाजत दी जाएगी. इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट या फिर कोई दूसरे कारण का प्रमाण पत्र परीक्षा शुरू होने के 15 दिनों के भीतर स्कूल के जरिए जमा कराना होगा. इजाजत मिलने पर मई में उस विषय की परीक्षा दी जा सकती है.

10वीं के छात्रों के लिए दूसरा बोर्ड एग्जाम

10वीं के जिन छात्रों का एग्जाम छूट गया है, उनके लिए कंपार्टमेंट के अलावा दूसरा विकल्प भी मौजूद है. इस बार CBSE बोर्ड की तरफ से दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. पहली परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में अगर किसी छात्र की पहली परीक्षा मिस हो गई है तो उसके पास दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठने का विकल्प होगा. हालांकि दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम तीन या उससे ज्यादा विषयों की परीक्षा देना जरूरी है. 

इन बातों का ख्याल रखें छात्र

परीक्षा देने से पहले छात्रों को कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है. परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही गेट बंद करने का नियम है, ऐसे में कोशिश करें कि एक घंटा जल्दी घर से निकल जाएं. इससे आपको परेशानी नहीं होगी और दूसरी परीक्षा छूटने का डर भी नहीं होगा. इसके अलावा घर से निकलने से पहले एक बार जरूर देख लें कि एडमिट कार्ड रख लिया है या नहीं. 

बिहार बोर्ड परीक्षा में दिखा गजब नजारा, गेट बंद होने के बाद दीवारें फांदते दिखे छात्र; वीडियो वायरल

Featured Video Of The Day
Iran-America Nuclear Talk: 'समझौता न हुआ तो...' परमाणु वार्ता से पहले Trump की Khamenei को धमकी