CBSE 12th Result 2026 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 तक जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट किस दिन जारी किया जाएगा, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. रिजल्ट जारी होने के बाद उसे आधिकारिक वेबसाइटें- results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देखे जा सकेगा. इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker और UMANG App पर भी स्कोरकार्ड उपलब्ध होंगे. जिन छात्रों के पास नेट की सुविधा नहीं है वो SMS के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी. इसलिए इन सभी चीजों को छात्र तैयार रखें.
छात्र NDTV के बोर्ड पेज पर भी जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं.
CBSE 12th Result 2026 Live Updates:
12वीं के बाद कॉमर्स के छात्र कौन से कोर्स कर सकते हैं
कॉमर्स के स्टूडेंट 12वीं पास करने के बाद BBA, B.Com, फाइनेंस जैसे कोर्स कर सकते हैं. देश के कई ऐसे कॉलेज हैं, जहां पर ये कोर्स करवाएं जाते हैं.
CBSE Class 12 Result: PCB के छात्र 12वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स
CBSE Class 12 Result: 12वीं क्लास में जिन बच्चों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में पढ़ाई की है, वो आगे जाकर मेडिसिन, फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स करके इनमें अपना करियर बना सकते हैं.
CBSE Class 12 Result: PCM के बच्चों के लिए 12वीं के बाद लोकप्रिय कोर्स
CBSE Class 12 Result: PCM भौतिकी, रसायन विज्ञान बैकग्राउंड वाले छात्र 12वीं के बाद इंजीनियरिंग, B.Tech और कंप्यूटर साइंस कोर्स चुन सकते हैं.
CBSE कक्षा 12 के रिजल्ट के बाद क्या करें?
CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिस विषय में आपकी रुचि है, आप उसमें दाखिला ले सकते हैं.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: रोल नंबर खोने पर क्या करें
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: रोल नंबर के लिए छात्र अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. स्कूल के पास हर छात्र का एडमिट कार्ड रखा होता है. क्योंकि एक कॉपी स्कूल के पास हमेशा होती है. यहां से फोटोकॉपी ले सकते हैं. इसके अलावा स्कूल छात्रों को नतीजों की जानकारी दे सकते हैं.
SMS के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वो SMS के जरिए CBSE 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
1.अपने मोबाइल का Message ऐप खोलें.
2.नया मैसेज टाइप करें: CBSE12 <स्पेस> [रोल नंबर] <स्पेस> [स्कूल कोड] <स्पेस> [सेंटर नंबर]
3.इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: कितने अंक वाला छात्र माना जाएगा पास
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: एग्जाम में पास होने के लिए हर छात्र को कुल 33% अंक लाना जरूरी है. जो भी छात्र हर विषय में कम से कम 33 अंक हासिल करेगा, उसे पास माना जाएगा.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल कब हुआ था रिजल्ट जारी
CBSE Class 12 Result 2026: पिछले साल सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया था. कुल पास प्रतिशत 88.39% दर्ज किया गया था.
CBSE 12 वीं का रिजल्ट कैसे करे चेक
CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट ऑनलाइन नीचे बताई गई वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है.
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
DigiLocker App
UMANG App
CBSE 12th Result 2026 Live Update: पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन
CBSE 12th Result 2026 Live Update: 2025 का में कुल 17,43,670 छात्रों ने ये परीक्षा दी थी जिसमें से 14,96,307 छात्र इस परीक्षा में पास हुए थे. लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा था. जबकि लड़कों का 85.70% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था.