1 minute ago

CBSE Board 12th Result 2026 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. CBSE आज कुछ घंटे बाद रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा. छात्र डिजीलॉकर (Digilocker) या फिर उमंग ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट से पहले डिजीलॉकर की वेबसाइट पर भी  CBSE    12वीं के रिजल्ट वाला लिंक दिखने लगा है. पिछले कई दिनों से करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस साल 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 10 अप्रैल तक चलीं. कॉपी चेक करने के लिए बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें लैपटॉप या फिर टैब से कॉपी चेक हुईं. 

CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी 

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • digilocker.gov.in

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • यहां CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी ले लें 

CBSE Class 12th की टॉपर्स की लिस्ट नहीं होगी जारी

सीबीएसई की तरफ से इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड सिर्फ रीजन वाइज रिजल्ट जारी करता है और ये नहीं बताता है कि किन छात्रों ने टॉप किया है. स्कूलों की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट सामने आती है. इस बार भी 100 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा हो सकती है. 

CBSE Board 12th Result 2026 Live Updates: 

May 11, 2026 13:49 (IST)

CBSE Board 12th Result LIVE: कुछ ही देर में जारी होगा CBSE का रिजल्ट?

CBSE का रिजल्ट अगर आज जारी होता है तो कुछ ही देर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट हो जाएगा. छात्र डिजीलॉकर और उमंग ऐप भी डाउनलोड कर लें. 

May 11, 2026 13:37 (IST)

CBSE Toppers List: CBSE क्यों जारी नहीं करता है टॉपर्स की लिस्ट?

सीबीएसई की तरफ से पिछले कुछ सालों से मेरिट लिस्ट यानी टॉपर्स के नाम जारी नहीं किए जा रहे हैं. छात्रों के बीच बेकार की प्रतिस्पर्धा को रोकने और कम नंबर लाने वाले छात्रों के मन में गलत भावना के चलते ऐसा फैसला लिया गया था. 

May 11, 2026 13:28 (IST)

CBSE Roll Number Finder: रोल नंबर कैसे करें पता?

रिजल्ट से पहले कई छात्र ऐसे होते हैं, जिनका एडमिट कार्ड खो जाता है या वो अपना रोल नंबर भूल जाते हैं. ऐसे में छात्र Roll Number Finder वेबपेज के जरिए अपना रोल नंबर पता लगा सकते हैं. इसके अलावा स्कूल से संपर्क करके भी रोल नंबर पता कर सकते हैं. 

May 11, 2026 13:23 (IST)

CBSE Board 12th Result LIVE: वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो सकती है, क्योंकि लाखों छात्र एक साथ रिजल्ट चेक करेंगे. ऐसे में छात्र UMANG ऐप, SMS या IVRS सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Advertisement
May 11, 2026 13:16 (IST)

CBSE Board 12th Result LIVE: सबसे पहले कैसे देखें अपना रिजल्ट?

सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा. 

  • रिजल्ट आने से पहले आधिकारिक वेबसाइट्स को अपने पास संभालकर रखें 
  • उमंग ऐप या फिर डिजीलॉकर भी खोलकर रखें 
  • रिजल्ट आते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालें
  • वेबसाइट खुलने में दिक्कत आए तो तुरंत उमंग या फिर डिजीलॉकर पर ट्राई करें

May 11, 2026 13:01 (IST)

CBSE Board 12th Result LIVE: रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले करें ये काम

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्रों को सबसे पहले सभी आधिकारिक वेबसाइट्स को खोलना है और तुरंत अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करना है. ऐसा करने पर रिजल्ट चेक करने में दिक्कत नहीं आएगी. 

Advertisement
May 11, 2026 12:40 (IST)

UMANG ऐप पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • ऐप खोलने के बाद आपको Services सेक्शन में जाना होगा
  • यहां CBSE ऑप्शन को सर्च करके चुन लें
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP या MPIN के जरिए लॉगिन करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और सेंटर नंबर डालें
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सेव कर लें

May 11, 2026 12:30 (IST)

Digilocker पर रिजल्ट देखने का तरीका

  • DigiLocker App पर  जाएं या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
  • अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) का इस्तेमाल कर लॉग-इन करें
  • होम पेज पर 'Education' सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें
  • यहां दिख रहे Class XII Marksheet वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें
  • 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें. 

May 11, 2026 12:25 (IST)

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो सीबीएसई ने 2024 और 2025 में 13 मई को रिजल्ट जारी किया था. बताया जा रहा है कि इस बार रिजल्ट 11 या फिर 12 मई तक जारी कर दिया जाएगा. 

May 11, 2026 12:23 (IST)

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: एडमिशन के लिए काम आएगी डिजिटल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, असली मार्कशीट स्कूल से कुछ दिन बाद मिलेगी. किसी छात्र को अगर एडमिशन लेना है तो वो डिजिलॉकर से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकता है. 

Advertisement
May 11, 2026 12:13 (IST)

CBSE Class 12 Result 2026 Time: कितने बजे जारी हो सकता है रिजल्ट?

पिछले तीन सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच जारी किया जाता है. सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट ठीक शाम 4 बजे जारी किया था. रिजल्ट जारी होने की सबसे पहली अपडेट आपको एनडीटीवी पर मिलेगी. 

May 11, 2026 11:53 (IST)

CBSE Board 12th Result LIVE: क्या टॉपर्स की लिस्ट होगी जारी?

सीबीएसई की तरफ से इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड पिछले कई सालों से टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता है. 

Advertisement
May 11, 2026 11:44 (IST)

CBSE Board 12th Result LIVE: CBSE की आधिकारिक वेबसाइट कर लीजिए नोट

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

May 11, 2026 11:34 (IST)

CBSE Board 12th Result LIVE: डिजीलॉकर ने वेबसाइट पर लिंक किया एक्टिव

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट से ठीक पहले डिजीलॉकर ने बड़ा अपडेट दिया है. डिजीलॉकर की वेबसाइट पर सबसे पहले इसी रिजल्ट का लिंक नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है- Result Coming Soon 

May 11, 2026 11:30 (IST)

CBSE Board 12th Result LIVE: क्या आज जारी होने वाला है 12वीं का रिजल्ट?

CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी हो सकता है, बताया जा रहा है कि रिजल्ट 12 बजे के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. डिजीलॉकर ने भी इसके संकेत दे दिए हैं. 

Featured Video Of The Day
Madhya Pradesh News: Adani Group के निवेश से गुना बना औद्योगिक विकास का नया केंद्र