CBSE 10वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, DigiLocker पर ऐसे करें चेक

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कभी भी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा, छात्र आसानी से डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जारी करेगा रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. करीब  25 लाख छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि कैसे जल्द से जल्द रिजल्ट चेक किया जाए. कई बार आधिकारिक वेबसाइट जल्दी खुलती नहीं है, ऐसे में छात्र डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना अकाउंट डिजीलॉकर पर खोल सकते हैं और रिजल्ट कैसे चेक करना होगा. 

डिजीलॉकर पर तुरंत बनाएं अकाउंट 

रिजल्ट जारी होने से पहले डिजीलॉकर ने छात्रों को सलाह दी है. जिसमें कहा गया है कि छात्र समय से पहले अपना अकाउंट बना लें और उसे एक्टिवेट कर लें, ताकि रिजल्ट आते ही वे बिना किसी देरी के अपनी मार्कशीट देख सकें. जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे अपने स्कूल की तरफ से दिए गए Credentials का इस्तेमाल करके 'CBSE सर्विसेज पोर्टल' के जरिए अपना अकाउंट बना सकते हैं. वहीं जिन छात्रों की APAAR ID पहले से ही CBSE से जुड़ी हुई है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद उनकी डिजिटल मार्कशीट सीधे डिजीलॉकर के "Issued Documents" सेक्शन में मिल जाएगी. 

डिजीलॉकर पर ऐसे बनाएं अकाउंट 

  • सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं.
  • "Get Started" बटन पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी और स्कूल की तरफ से दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड भरें.
  • अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरीफाई करें.
  • आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा.

कब तक जारी होगा रिजल्ट?

CBSE ने अभी तक रिजल्ट की कंफर्म तारीख और समय नहीं बताया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. इस बार रिजल्ट इसलिए जल्दी जारी किया जाएगा, क्योंकि दूसरी बोर्ड परीक्षा भी आयोजित होनी है. बोर्ड की तरफ से बताया गया था कि मई में ही 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा होगी. इसीलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें. 

डिजीलॉकर के अलावा यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in

मजदूरों के प्रदर्शन के बीच फिर चर्चा में नोएडा की डीएम मेधा रूपम, UPSC क्रैक करने से पहले था शूटिंग का शौक

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Dehradun Expressway Inauguration: दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे! PM Modi आज करेंगे उद्घाटन