CBSE 10th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बुधवार को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया. इस साल 10वीं बोर्ड का पासिंग पर्सेटेंज 93.70% रहा. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि 10वीं उसे में उसे सिर्फ 43% आए हैं. अब सुशांत भाई मुझे देख लेंगे. इसके बाद CBSE ने तुरंत इस पोस्ट का रिप्लाई करते हुए उससे उसकी पर्सनल डिटेल मैसेज करने को कहा.
सोशल मीडिया पर CBSE की प्रतिक्रिया वायरल
दरअसल, दक्ष सिंह नाम के X यूजर ने पोस्ट किया. यूजर ने लिखा, 'मेरे सीबीएसएई बोर्ड के 10वीं के एग्जाम में 43% नंबर आए. अब सुशांत भाई मुझे देख लेंगे.' इस संवेदनशील टिप्पणी के बाद CBSE ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है. सीबीएसई ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, कृपया अपनी पर्सनल डिटेल्स मैसेज करें. CBSE की प्रतिक्रिया देखकर यूजर ने स्थिति साफ की. उसने बताया कि वो स्पोर्ट्स यारी के सुशांत सर की बात कर रहा था. लेकिन यूजर का यह पोस्ट और सीबीएसई की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
यह भी पढ़े: CBSE रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का दबदबा, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय के 99 फीसदी से ज्यादा छात्र पास
CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार शाम 4 बजे जारी कर दिया है. इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है, जो कि पिछले वर्ष की उत्तीर्ण प्रतिशत से बेहतर है। 2025 की परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत था.
सीबीएसई की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 24,71,777 छात्रों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 25,08,319 छात्रों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी. इनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। सीबीएसई ने कुल 83 विषयों के लिए विभिन्न 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी. बता दें कि सीबीएसई की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च तक कुल 83 विषयों के लिए विभिन्न 8,075 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था.
यह भी पढ़ें: लड़कियां फिर बाजीगर, KV का रहा दबदबा... रिजल्ट की 10 बड़ी बातें