CBSE ने पिछले साल इस तारीख को जारी किया था रिजल्ट, इस बार कब तक आएगा?

CBSE 10th and 12th Result 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा. पिछले सालों के ट्रेंड से देखें तो रिजल्ट के लिए अभी कुछ हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है. जानिए इस बार रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट, टाइम और चेक करने का आसान तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CBSE 10th and 12th Result 2026

CBSE 10th and 12th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके 35 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्टेट बोर्ड्स के रिजल्ट्स आने शुरू हो गए हैं, जिससे सीबीएसई के छात्रों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है और हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर उनका रिजल्ट कब जारी होगा. सोशल मीडिया पर भी रिजल्ट डेट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अनुमान लगाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों की बेचैनी साफ झलक रही है. पिछले सालों के ट्रेंड और बोर्ड की तैयारियों को देखें तो उम्मीद की जा रही है कि नतीजे जल्द घोषित किए जा सकते हैं. ऐसे में छात्र लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं और हर छोटी-बड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.

CBSE रिजल्ट पिछले 5 साल में कब-कब जारी किया गया

  • 2025- 13 मई

  • 2024- 13 मई
  • 2023- 12 मई
  • 2022- 22 जुलाई (कोरोना की वजह से देरी)
  • 2021- 3 अगस्त

इस बार CBSE का रिजल्ट कब तक आने की उम्मीद है

पिछले दो सालों 2025 और 2024 का रिकॉर्ड देखें तो बोर्ड ने ठीक 13 मई को नतीजे घोषित किए थे. इससे ये साफ है कि मई का दूसरा हफ्ता सीबीएसई के लिए काफी अहम रहता है. इस बार 2026 में सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं. 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हो गई थीं. जानकारों और पिछले ट्रेंड्स के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक आ सकता है. 

वहीं, 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में आने की पूरी संभावना है. हालांकि, इस बार नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत दो फेज वाली व्यवस्था की वजह से प्रोसेस में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन बोर्ड अपनी 'जीरो-एरर पॉलिसी' के साथ तेजी से कॉपियां चेक कर रहा है.

CBSE रिजल्ट देखने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

  • आपका रोल नंबर (Roll Number)
  • स्कूल नंबर (School Number)
  • एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID)

CBSE रिजल्ट कहां और कैसे देख सकेंगे

results.cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

cbse.gov.in

इंटरनेट नहीं चल रहा, तो रिजल्ट कैसे देखें

अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो चिंता की बात नहीं. आप SMS, IVRS (फोन कॉल), डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड ने इस बार डिजिटल मॉनिटरिंग को इतना सख्त किया है कि रिजल्ट में गलती की गुंजाइश न के बराबर हो.

Advertisement

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के पांच तरीके, वेबसाइट क्रैश होने पर नहीं होगी परेशानी

Featured Video Of The Day
ईरान पूरी तरह से हार चुका, हमने यह जंग जीत ली है: Trump | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING