CBSE Board Exams 2026: परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद No Entry, स्टूडेंट्स देख लें पूरा शेड्यूल

CBSE Board Exams 2026: बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स से रिक्वेस्ट की है कि वे समय पर घर से निकलें. एग्जाम सेंटर से घर की दूरी को ध्यान रखें. उसके अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें. साथ ही बोर्ड ने सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को गाइड करें. उन्हें एग्जाम से जुड़ा हर जरूर निर्देश बताएं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
CBSE 10 Class Board Exams: क्वेश्चन पेपर सुबह ठीक 10:15 बजे बांटे जाएंगे.

CBSE Board Exams Time 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 10वीं बोर्ड परीक्षा कल यानी 17 फरवरी से शुरू हो रही है. इस साल भी लाखों छात्र ये बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं. CBSE एग्जामिनेशन कंट्रोलर, डॉ. संयम भारद्वाज ने बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल डिटेल में बताया है. उन्होंने परीक्षा के टाइम से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी. सुबह की शिफ्ट का पेपर जो भी छात्र देने जा रहे हैं, उन्हें एग्जाम सेंटर में सुबह 10 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी. उन्होंने बताया कि क्वेश्चन पेपर सुबह ठीक 10:15 बजे बांटे जाएंगे. बच्चों को पेपर पढ़ने का समय दिया जाएगा. एग्जाम तय समय के हिसाब से ही खत्म होगा. हालांकि, दिव्यांग (PwD) कैंडिडेट को तय एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा.

एग्जाम सेंटर पर होगा बेल सिस्टम

उन्होंने आगे बताया स्टूडेंट्स एग्जाम हॉल के अंदर टाइम ट्रैक कर सकें. एक बेल सिस्टम के जरिए छात्रों को समय-समय पर टाइम के बारे में पता चल जाएगा. जैसे जब पेपर खत्म होने में 10 मिनट बचे होंगे तो एक सिंगल बेल बजेगी. एग्जाम खत्म होने का सिग्नल देने के लिए एक लंबी बेल बजेगी. इसके अलावा एक सिंगल बेल स्टूडेंट्स को यह बताने के लिए बजाई जाएगी कि एक या दो घंटे बीत चुके हैं.

बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स से रिक्वेस्ट की है कि वे समय पर घर से निकलें. एग्जाम सेंटर से घर की दूरी को ध्यान रखें. उसके अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें. साथ ही बोर्ड ने सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को गाइड करें. उन्हें एग्जाम से जुड़ा हर जरूर निर्देश बताएं.

इसके अलावा बोर्ड ने स्टूडेंट्स को यह भी सलाह दी है कि वे अपने एग्जाम सेंटर पर पहले से देख लें. ताकि परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर को खोजने में समय न लगे.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: नए Supreme Leader से गुस्साए Trump!