टेक इंडस्ट्री में बनाना चाहते हैं करियर, जानें कौन-सी BTech ब्रांच की डिमांड सबसे ज्यादा है

आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस की डिमांड सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. फिलहाल हर सेक्टर, जैसे - हेल्थ, बैंकिंग और ई-कॉमर्स में AI और डेटा साइंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
AI और डेटा साइंस कोर्स करने के बाद लगभग 6-10 लाख प्रतिवर्ष का सैलरी पैकेज मिल सकता है.

 B.Tech branch is in the highest demand : मौजूदा दौर में टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि हर साल नए-नए ट्रेंड्स सामने आते हैं. ऐसा जरूरी नहीं है कि जो स्किल आज डिमांड में है, वह कल भी उतनी ही पॉपुलर रहे. ऐसे में स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के मन में सवाल उठता है कि कौन-सी टेक ब्रांच में करियर बनाना सबसे बेहतर है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बदल रहा खेल 

मौजूदा समय के साथ-साथ आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस की डिमांड सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. फिलहाल हर सेक्टर, जैसे - हेल्थ, बैंकिंग और ई-कॉमर्स में AI और डेटा साइंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. जहां AI मशीनों को इंसानों की तरह सोचने और निर्णय लेने में मदद करता है, वहीं डेटा साइंस बड़े डेटा को समझकर बिजनेस में बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है.

क्यों डिमांड बढ़ रही है?

AI और डेटा साइंस की डिमांड बढ़ने के पीछे ये कारण हैं - 

ऑटोमेशन : कंपनियां फिलहाल तेजी से मैन्युअल काम कम करके ऑटोमेशन का रुख कर रही हैं.

बिग डेटा : मौजूदा समय में भारी मात्रा में डेटा प्रोसेस होता है, जिसे प्रोफेशनल्स की मदद से समझा जाता है.

स्मार्ट टेक्नोलॉजी: Chatbots, Self-Driving Cars, Recommendation Systems जैसी टेक्नोलॉजीज तेजी से अपने पैर पसार रही हैं. 

इस फील्ड में जरूरी स्किल्स

AI और डेटा साइंस में करियर बनाने के लिए कुछ स्किल्स सीखना जरूरी है. इनमें शामिल हैं - 

  • Python जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
  • मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग
  • डेटा एनालिसिस और विजुअलाइजेशन
  • स्टैटिस्टिक्स और मैथ्स की बेसिक समझ

करियर ऑप्शन्स 

AI और डेटा साइंस में कई शानदार जॉब अवसर हैं, जिनमें शामिल हैं - 

  • डेटा साइंटिस्ट
  • मशीन लर्निंग इंजीनियर
  • AI इंजीनियर
  • बिजनेस एनालिस्ट

सैलरी पैकेज

AI और डेटा साइंस कोर्स करने के बाद लगभग 6-10 लाख प्रतिवर्ष का सैलरी पैकेज मिल सकता है. एक्सपीरियंस के साथ सैलरी 20 लाख या उससे ज्यादा भी पहुंच सकती है. 

Advertisement
और क्या ऑप्शंस हैं?

AI और डेटा साइंस के अलावा कुछ और तेजी से बढ़ती टेक ब्रांच हैं, जिनमें साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी शामिल हैं. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Iran में चला Trump का Pilot Rescue मिशन! Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article