BSEB Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, QR कोड से सीधे देखें अपनी मार्कशीट

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की तरफ से बताया गया है कि शिक्षा मंत्री दोपहर को रिजल्ट जारी करेंगे. इसीलिए छात्र तैयार रहें और रिजल्ट आते ही तुरंत अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देखें

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bihar Board 10th Result QR Code

Bihar Board 10th Result: बिहार शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज दोपहर 1:15 पर 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया गया है. इस बार भी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के हाथों से ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की तरफ से ये जानकारी दी गई है. इस दौरान अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों को वेबसाइट नहीं खुलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसे में हम आपको इसका सबसे आसान तरीका बता रहे हैं. आप एनडीटीवी के क्यूआर कोड को स्कैन करके रिजल्ट देख सकते हैं. 

क्यूआर कोड स्कैन कर देखें अपना रिजल्ट

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

लड़कियां मार सकती हैं बाजी

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियां बाजी मार सकती हैं. 12वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है. टॉपर्स में ज्यादातर लड़कियों क नाम शामिल हो सकता है. खास बात ये है कि इस बार टॉपर्स को लाखों रुपये का कैश प्राइज दिया जा रहा है. 

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

पिछले साल की बोर्ड परीक्षा में 15 लाख 58 हजार 77 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 12 लाख 79 हजार 294 छात्र पास हुए. मैट्रिक परीक्षा में 82.11 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे. वहीं रिकॉर्ड 123 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी, जिनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल थे. अब इस बार देखना होगा कि बिहार के छात्र पिछला रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या फिर नहीं. 

Advertisement

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Date Time LIVE: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel: Tel Aviv पर ईरान ने जहां दागे क्लस्टर बम, वहां से NDTV की Ground Report