BSB Result 2026: भारतीय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट किए जारी, ऐसे करें चेक

भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है. इस साल भारतीय शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 88.04% रहा है. जबकि कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 85.94 रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जिन छात्रों ने इस साल ये परीक्षा दी है, वे अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 25 मार्च, 2026 के बीच हुआ था. हजारों छात्र ने इस साल ये बोर्ड परीक्षा दी है जो कि रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. बता दें कि कुछ ही हफ्ते पहले आंसर शीट का मूल्यांकन का काम पूरा हुआ था. जिसके बाद  नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bsb.org.in पर जारी कर दिए गए हैं. इस साल भारतीय शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 88.04% रहा है. जबकि कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 85.94 रहा है.

भारतीय शिक्षा बोर्ड परिणाम 2026 कैसे चेक करें

  • DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र results.digilocker.gov.in  पर जाएं. कक्षा 10 या कक्षा 12 के रिजल्ट लिखा होगा इसपर क्लिक कर दें.
  •  अपनी क्लास का चुनाव करें और अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें.
  • सब जानकारी डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
  • सबमिट करने के बाद, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अपना स्कोर अच्छे चेक कर लें.

बता दें कि भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) भारत का पहला स्वदेशी स्कूली शिक्षा बोर्ड है. इसका मुख्यालय हरिद्वार में है।.इसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) से अन्य बोर्डों जैसे CBSE/ICSE जैसी  मान्यता प्राप्त है. इस बोर्ड में बालवाटिका से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई करवाई जाती है.

Featured Video Of The Day
US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा