बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से TRE-4 के तहत 32,388 पदों पर आज से आवेदन शुरू हो रहे हैं. बिहार के लाखों अभ्यर्थी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए हाल ही में नया नोटिफिकेशन जारी किया गया था, अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद जिसमें एकल परीक्षा और बाकी तमाम तरह के बदलाव किए गए. अब आवेदन शुरू हो चुके हैं और ये पूरा प्रोसेस 26 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना है, किन बातों का ख्याल रखना है और नए नियम क्या हैं... ये तमाम चीजें आपको इस LIVE ब्लॉग में मिलेंगीं.
BPSC TRE-4 के लिए आवेदन का तरीका
- आवेदन के लिए सबसे पहले bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं
- इससे बाद आपको अपनी मेल आईडी या फिर मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा
- लॉगइन करने से पहले आपको ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा, बिना इसके आवेदन नहीं कर सकते हैं
- लॉगइन के बाद TRE-4 भर्ती का लिंक नजर आएगा, जिस पर क्लिक करके फॉर्म खुल जाएगा
- फॉर्म को ध्यान से भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- आखिरी में सब कुछ चेक करने के बाद सबमिट कर दें और इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें
नोट कर लीजिए ये जरूरी डेट्स
- आवेदन शुरू होने की तारीख - 25 सितंबर
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 25 अक्टूबर
- आवेदन करने की आखिरी तारीख - 26 अक्टूबर
- भर्ती परीक्षा की तारीख - अभी तय नहीं
BPSC TRE 4.0 Live Updates:
BPSC TRE 4.0 Live: सवाल छोड़ने पर आखिरी ऑप्शन पर करना होगा टिक
इस बार हर सवाल के 5 ऑप्शन (A, B, C, D, E) होंगे. अगर अभ्यर्थी किसी सवाल का उत्तर नहीं देना चाहता, तो उसे ऑप्शन (E) पर टिक करना होगा, ऐसा नहीं करने पर 1/3 अंक काट लिए जाएंगे.
BPSC TRE 4.0 Live: सरकारी कर्मचारियों को छूट
बिहार सरकार की तरफ से सरकारी सेवकों को आयु में 5 साल की छूट मिलेगी, लेकिन वे अपने पूरे सेवाकाल में अधिकतम 5 अवसरों का ही लाभ ले सकते हैं.
BPSC TRE 4.0 Live: किस वर्ग के लिए क्या है योग्यता?
- क्लास 1-5 के लिए: CTET Paper-I या BTET Paper-I
- क्लास 6-8 के लिए: CTET Paper-II या BTET Paper-II
- क्लास 9-10 के लिए: STET Paper-I
- क्लास 11-12 के लिए: STET Paper-II पास होना अनिवार्य
BPSC TRE 4.0 Live: STET 2026 अभ्यर्थियों के लिए भी मौका
इस शिक्षक भर्ती के लिए STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि लिखित परीक्षा से पूर्व उनका STET 2026 पास होना जरूरी है.
BPSC TRE 4.0 Application Start Live: कितनी मिलेगी सैलरी?
नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 1-5 के लिए मूल वेतन ₹25,000, कक्षा 6-8 के लिए ₹28,000, कक्षा 9-10 के लिए ₹31,000 और कक्षा 11-12 के लिए ₹32,000 प्रतिमाह तय है. इसके साथ राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाले भत्ते भी दिए जाएंगे.
BPSC TRE 4.0 Application Start Live: वेबकैम फोटो को लेकर बरतें सावधानी
BPSC ऑनलाइन आवेदन में वेबकैम के जरिए लाइव फोटो ली जाती है. ऐसे में बैकग्राउंड और बाकी चीजों का ध्यान रखें. इस दौरान रोशनी पूरी हो और चेहरा साफ दिख रहा हो. सिग्नेचर की स्कैन कॉपी भी साफ दिखनी चाहिए.
BPSC TRE 4.0 Live: किस मोड में होगी टीआरई-4 भर्ती परीक्षा?
BPSC TRE 4.0 के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी, इसमें क्वेश्नन पेपर के साथ ओएमआर शीट मिलेगी, जिसमें सही जवाब वाले गोले को भरना होगा. ध्यान रखें कि गोला अच्छी तरह से भरा हुआ हो, ऐसा नहीं होने पर नंबर जुड़ने में परेशानी हो सकती है.
नेगेटिव मार्किंग का नियम
बीपीएससी की तरफ से जारी नए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि गलत जवाब देने पर 1/3 की नेगेविट मार्किंग होगी. यानी तुक्का मारने से अभ्यर्थियों को बचना होगा, वही जवाब दें, जिसे लेकर आप कॉन्फिडेंट हैं.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर तक है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वो जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.
किस वर्ग के लिए कितने पद?
- क्लास 1-5 के शिक्षकों के लिए - 3847 पद
- क्लास 6-8 यानी जूनियर टीचर्स के लिए - 8563 पद
- क्लास 9-10 शिक्षकों के लिए - 3877 पद
- क्लास 11-12 के लिए - 16101 पद
BPSC TRE-4 आवेदन का डायरेक्ट लिंक
बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक bpsc.bihar.gov.in है. उम्मीदवार यहां जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.