CA परीक्षा में छा गया UP का ये लड़का, आंखों की सर्जरी के बावजूद हासिल की 35वीं रैंक

परीक्षा से कुछ दिनों पहले ही मोहम्मद कैफ खान का बैग चोरी हो गया, जिसमें उनके सभी नोट्स रखे थे. इसके बावजूद, कैफ़ ने हार नहीं मानी और अपने प्रयासों को जारी रखा. इसी का फल रहा कि उन्होंने अच्छी रैंक के साथ परीक्षा पास कर ली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आंखों की सर्जरी के बाद भी मोहम्मद कैफ खान ने CA परीक्षा पास कर ली.

CA Intermediate Exam Results January 2026: मोहम्मद कैफ खान ने नौकीर, अपनी सेहत से जुड़ी समस्याओं और निजी मुश्किलों के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा न केवल पास की बल्कि अच्छी रैंक भी हासिल की. उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद कैफ खान ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जनवरी 2026 में घोषित किए गए रिजल्ट में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 35 हासिल की है. उन्होंने दोनों ग्रुप में डिस्टिंक्शन के साथ कुल 436 अंक हासिल किए हैं. पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी करते हुए ये रैंक हासिल करना आसान नहीं थी.  मोहम्मद कैफ खान के अनुसार नौकरी के चलते समय न मिलने के कारण उनके लगभग 50 लेक्चर बाकी रह गए थे. ऐसे में जून 2025 में, उन्होंने परीक्षा पर पूरी तरह ध्यान देने के लिए अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया और अगले दो महीने अपने छूटे हुए लेक्चर पूरे किए.

एग्जाम से पहले हुई आंखों की सर्जरी

सब कुछ सही चल रहा था, इसी बीच परीक्षा से कुछ ही हफ़्ते पहले, उन्हें डिप्लोपिया (दोहरी दृष्टि) का पता चला और 1 अक्टूबर को उनकी आखों की सर्जरी हुई. जिसके बाद उन्हें 10 से 15 दिनों का आराम करना पड़ा. यानी पूरी तरह से पढ़ाई से दूर रहना पड़ा.

परीक्षा से ठीक पहले उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें उनके सभी नोट्स रखे थे. इसके बावजूद, कैफ़ ने हार नहीं मानी और अपने प्रयासों को जारी रखा. इसी का फल रहा कि उन्होंने अच्छी रैंक के साथ परीक्षा पास कर ली.

आज़मगढ़ के रहने वाले कैफ़, लगभग चार साल पहले अपने स्कूली दिनों के दौरान भिवंडी चले गए थे. पिता के निधन के बाद, उन्होंने कम उम्र में ही परिवार की ज़िम्मेदारियां संभाल लीं. आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण, उन्होंने अपने घर का खर्च चलाने के लिए 11वीं कक्षा से ही काम करना शुरू कर दिया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-  CA और CS Toppers को कहां मिलती है नौकरी? दोनों की Salary में किना होता है अंतर, जानिए फुल डिटेल यहां

Featured Video Of The Day
Prahar Guns: भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, Adani Defense ने समय से पहले सौंपी 'प्रहार' गन की पहली खेप