21 days ago

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Updates: बिहार बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है. माना जा रहा था कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 20 मार्च को जारी किया जा सकता है, हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इस साल परीक्षा के लिए 15.12 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिनमें 7.85 लाख छात्राएं और 7.26 लाख छात्र शामिल हैं. अब ये लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी बिहार में छात्राएं ही बाजी मारने वाली हैं. बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर हर लाइव अपडेट आपको यहां मिलेगा, इसीलिए जुड़े रहिए एनडीटीवी के इस लाइव ब्लॉग से... 

कैसे चेक करें बिहार बोर्ड का रिजल्ट

बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए आप एनडीटीवी की वेबसाइट पर भी आ सकते हैं. इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको 'Class 10 Results' वाले लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालना होगा, ऐसा करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा. 

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • NDTV पर रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा
Mar 19, 2026 17:12 (IST)

बिहार बोर्ड रिजल्ट 20 मार्च को नहीं होगा जारी?

बिहार बोर्ड रिजल्ट की तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है, फिलहाल बोर्ड की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि रिजल्ट 20 मार्च को ही जारी किया जाएगा. 

Mar 19, 2026 15:42 (IST)

कितने बजे तक जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट?

बिहार बोर्ड की तरफ से 20 मार्च को रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे में छात्रों के मन में सवाल है कि आखिर किस वक्त तक रिजल्ट जारी होगा, बताया जा रहा है कि 12 बजे शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी करेंगे. 

Mar 19, 2026 15:35 (IST)

Bihar Board Result Live: इस क्यूआर कोड को स्कैन कर देखें अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड को अपने फोन से स्कैन करें और अपना रिजल्ट चुटकियों में देखें... तरीका आसान भी है और आपको कहीं और जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

Mar 19, 2026 15:30 (IST)

Bihar Board Result Live Updates: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट कल यानी 20 मार्च को जारी किया जाएगा. पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो मैट्रिक परीक्षा में 82.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. इसमें 123 छात्रों ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई. 

Advertisement
Mar 19, 2026 13:55 (IST)

Bihar Board Result Live Updates: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

बिहार बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है, ऐसे में छात्रों के पास रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक होना जरूरी है. छात्र अपना रोल नंबर अपने पास रखें और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर तुरंत अपना रिजल्ट देखें. एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

Mar 19, 2026 13:13 (IST)

बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगी इतनी स्कॉलरशिप

बिहार बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को इनाम के अलावा स्कॉलरशिप भी मिलेगी. स्कॉलरशिप की राशि को बढ़ा दिया गया है. अब छात्रों को ₹2,000 प्रति महीने मिलेंगे, जो पहले ₹1,200 थे. ये फायदा टॉप-10 रैंक होल्डर्स को मिलेगा. 

Advertisement
Mar 19, 2026 12:54 (IST)

टॉपर्स का हो चुका है वेरिफिकेशन

बिहार बोर्ड टॉपर्स के पहले जो वीडियो वायरल हुआ करते थे, वो अब होने की उम्मीद कम है. अब बिहार बोर्ड की तरफ से टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाता है. इस बार फिर रिजल्ट जारी होने से पहले ऐसा किया गया. इसमें टॉपर्स को बुलाकर उनसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं और हैंड राइटिंग भी मैच की जाती है. 

Mar 19, 2026 12:16 (IST)

बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा इनाम

बिहार बोर्ड के टॉपर्स पर इस बार भी इनामों की बौछार होगी. टॉप करने वाले छात्रों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे, जो पिछले साल एक लाख रुपये था. दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. 

Mar 19, 2026 11:37 (IST)

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल किसने किया था टॉप?

बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट कल यानी 20 मार्च को जारी किया जा रहा है. इसी बीच आपको बताते हैं कि 12वीं में पिछले साल किसने टॉप किया था. पिछले साल 2025 में साइंस में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने टॉप किया था. 

Mar 19, 2026 11:31 (IST)

Bihar Board Result Live Updates: पिछले साल इतने छात्रों ने किया था टॉप

बिहार बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है. इसी बीच लोग ये भी जानना चाहते हैं कि पिछले साल कितने छात्रों ने टॉप किया था. 2025 में 123 छात्रों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई थी. चंपारण की अंशु कुमारी ने 10वीं में टॉप किया था. 

Advertisement
Mar 19, 2026 11:20 (IST)

Bihar Board Result Live: बिहार बोर्ड जारी करेगा टॉपर्स की लिस्ट

बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी. कुछ दिन पहले बोर्ड की तरफ से टॉपर्स वेरिफिकेशन किया गया था. 

Mar 19, 2026 11:09 (IST)

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • NDTV पर रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा

Advertisement
Mar 19, 2026 11:08 (IST)

Bihar Board Result Live: कब तक जारी होगा रिजल्ट?

Bihar Board Result Live: बिहार बोर्ड का रिजल्ट 20 मार्च को जारी होने वाला है, बताया जा रहा है कि पिछली बार की तरह 12 बजे रिजल्ट जारी किया जा सकता है. शिक्षा मंत्री खुद पटना से इसे जारी करेंगे. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Ceasefire के बीच जब लाइव डिबेट में हुआ ईरान Vs इजरायल! |Trump